इंडोनेशिया में 3 भारतीयों पर लगा बड़ा आरोप, मिल सकती है मौत की सजा, जानिए मामला

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indonesia: इंडोनेशिया में तीन भारतीयों को नशीले पदार्थ की तस्‍करी के आरोप में मौत की सजा सुनाई जा सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है. तीनों भारतीय पर सिंगापुर के झंडे वाले जहाज से 106 किग्रा ‘क्रिस्टल मेथ’ की तस्करी करने का आरोप है. फिलहाल मामले में सुनवाई चल रही है. इस पर 15 अप्रैल को फैसला आ सकता है.

इस राज्‍य के रहने वाले हैं तीनों

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी में राजू मुथुकुमारन (38), सेल्वदुरई दिनाकरन (34) और गोविंदसामी विमलकंधन (45) शामिल हैं. तीनों को जुलाई 2024 में इंडोनेशिया के करीमुन जिले के पोंगकर जल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था. तीनों तमिलनाडु के निवासी हैं और सिंगापुर के ‘शिपिंग (जहाजरानी)’ उद्योग में कार्य करते थे.

जहाज से बरामद हुआ नशीला पदार्थ

अधिकारियों के मुताबिक, इंडोनेशियाई अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर ‘लेजेंड एक्वेरियस कार्गो’ जहाज को रोका था. जांच में इस जहाज से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था. कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि जहाज के कप्तान की गवाही आवश्यक है, लेकिन वह केवल वर्चुअल तौर पर पेश हुए जिससे जिरह नहीं हो सकी.

अगले महीने आ सकता है फैसला

बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि इतने बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ तस्करी कप्तान की जानकारी के बिना संभव नहीं. अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के लिए ‘मौत की सजा’ की मांग की है. इंडोनेशियाई राष्ट्रीय नारकोटिक्स एजेंसी के प्रमुख मार्थिनस हुकॉम ने बताया कि तीनों भारतीय नागरिक ही नशीले पदार्थो के मालिक हैं. इस मामले में फैसला 15 अप्रैल को आ सकता है.

ये भी पढ़ें :- गाजा में मलबे से जिंदा निकली 1 माह की बच्ची, इजरायली हमले में मारे गए माता-पिता, देखें वीडियो

 

 

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version