CWG 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, ऊंची कूद में रजत जीतने वाले पहले भारतीय बने

Commonwealth Games 2026: भारत के सर्वेश कुमार कुशारे ने ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने पुरुषों की हाई जम्प स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. इसी के साथ वह इन खेलों में इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. 31 साल के कुशारे ने 2.25 मीटर की जम्प के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड जीता.

जम्प के साथ तीसरा स्थान हासिल

इंग्लैंड के जैक किमानी ने 2.20 मीटर की जम्प के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इस स्पर्धा में आदर्श राम भारत के एक और खिलाड़ी थे जो 2.15 मीटर की जम्प के साथ पांचवें स्थान पर रहे. कुशारे से पहले इन खेलों में हाई जम्प में मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय तेजस्वनी शंकर थे, जिन्होंने बर्मिंघम में साल 2022 में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

चांदी का तमगा अपने गले में डाला

कुशारे ने उनसे एक कदम आगे बढ़ाया और चांदी का तमगा अपने गले में डाला. ये ऐतिहासिक काम उन्होंने अपने डेब्यू में किया था. तेजस्वनी भी इस स्पर्धा में हिस्सा ले रहे थे, लेकिन वह अपने पहले ही प्रयास में 2.05 मीटर का मार्क को क्लियर नहीं कर पाए. अपने पहले ही प्रयास में मेडल जीतने के बाद कुशारे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने कहा, “ये मेरा पहला मेडल है. साथ ही ये मेरा किसी बड़े टूर्नामेंट में भी पहला मेडल है.

में स्वर्ण पदक जीतना चाहता हूं

एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स वो खेले होते हैं जो आपको ओलंपिक के लिए पुश करते हैं. मैं ओलंपिक में पदक जीतना चाहता हूं और इसके लिए मैं अपना बेस्ट करूंगा. मैं एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना चाहता हूं.” साल 2016 में सर्वेश कुशारे ने भारतीय सेना को जॉइन किया. इंडियन आर्मी के 101 फील्ड रेजिमेंट में उन्हें नायब सूबेदार बनाया गया. इस नौकरी ने उनकी जिंदगी को स्थिरता दी और उन्हें अपने खेल के स्तर को और निखारने में मदद मिली.

इसे भी पढ़ें. Parliament Monsoon Session: संसद में आज एंटी पेपर लीक कानून पर हो सकती है बहस,चर्चा के लिए बनी सहमति 

Latest News

जेलेंस्की बोले-ईरान को रूस दे रहा अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सूचना, यूक्रेनी राष्ट्रपति के दावे से ट्रंप परेशान

Washington: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर ईरान को अमेरिका की खुफिया जानकारी देने का आरोप लगाया...

More Articles Like This

Exit mobile version