बांग्लादेश में फिर भीड़ के निशाने पर शेख हसीना की पार्टी, अवामी लीग नेताओं के घरों पर हमला

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक समूह ने एक बार पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को निशाना बनाया है. पूर्व मेयर अनवरुज्जमां चौधरी और पूर्व सांसद शफीउल आलम चौधरी नादेल के घरों पर कथित तौर पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के छात्र दल के बैनर तले भीड़ ने हमला किया और तोड़फोड़ मचाई. साथ ही भीड़ ने घरों से कीमती सामान भी चुराए हैं.

जानिए पूरा मामला?

एक रिपोर्ट के अनुसार, सिलहट एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) सैयद अनिसुर रहमान ने बताया कि कहा कि छात्रों और आम लोगों के एक उग्र समूह ने पूर्व सांसद शफीउल आलम चौधरी नादेल के आवास पर हमला किया, जिससे नुकसान हुआ. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को 70 से 80 बाइकों पर सवार होकर छात्र दल के सदस्यों का एक समूह जुलूस के रूप में सिलहट शहर के हाउसिंग एस्टेट क्षेत्र में मौजूद नादेल के आवास पर पहुंचा. उन्होंने घर में घुसकर तोड़ाफोड़ की. सीसीटीवी कैमरे और लैपटॉप को क्षतिग्रस्त कर दिया.

अवामी लीग नेता के घर पर हमला

एक अन्य घटना में सिलहट के पथंतुला इलाके में हमलावरों ने अनवरुज्जमां चौधरी के घर पर हमला किया. हमलावरों ने फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान तोड़ डाला. जलालाबाद पुलिस स्टेशन के प्रभारी हारुनुर रशीद ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पता चला कि गुस्साए छात्रों और आम लोगों ने हमला किया.

भीड़ ने चुराया कीमती सामान

BDDIGEST की रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ ने घर से कीमती सामान भी चुरा लिया. घटना के समय अनवरुज्जमां का कोई भी रिश्तेदार घर में नहीं था; दो केयरटेकर घर की देखभाल कर रहे थे और हमलावरों ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता की. मालूम हो कि पिछले साल बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना अपने पद से इस्‍तीफा देकर देश छोड़ दिया था. हसीना सरकार के गिरने के बाद से ही बांग्‍लादेश में राजनीति‍क हिंसा जारी है. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार हिंसक घटनाओं को रोकने में असफल रही है.

ये भी पढ़ें :- अमेरिकी सरकार का गजब फरमान, चीनी नागरिकों के साथ रोमांस पर लगाया प्रतिबंध

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version