BCB का शोरिफुल इस्लाम को काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए NOC देने से इनकार, तेज गेंदबाज के भविष्य पर संकट

Dhaka: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम को काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से इनकार कर दिया है. शोरिफुल अपने साथी गेंदबाज हसन महमूद के साथ केंट का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार थे. हालांकि, BCB ने उन्हें रिलीज नहीं किया. बोर्ड के अनुसार, इस व्यस्त समय में काउंटी खेलने से शोरिफल की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और फिटनेस पर बड़ा जोखिम आ सकता था.

अन्य तेज गेंदबाज खालिद अहमद को दी NOC

नफीस ने बताया कि केंट क्लब के संपर्क करने के बाद BCB ने अन्य तेज गेंदबाज खालिद अहमद को NOC दे दी है. खालिद इस समय पूरी तरह फिट हैं और उन्होंने हाल के दिनों में बहुत अधिक क्रिकेट भी नहीं खेला है. BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस प्रभारी शहरयार नफीस ने कहा कि शोरिफुल इस्लाम के काम के बोझ और आगामी अंतरराष्ट्रीय दौरों को ध्यान में रखते हुए उन्हें NOC नहीं दी गई है. अगले 3 महीनों में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 5 टेस्ट, 7 टी-20 और 6 वनडे मुकाबले खेलने हैं.

तीनों प्रारूप खेलते हैं शोरिफुल 

उन्होंने कहा कि शोरिफुल तीनों प्रारूप खेलते हैं. वह हाल में हैमस्ट्रिंग चोट से उबरकर वापस लौटे हैं. उन्हें NOC देने पर उनके शरीर पर दबाव बहुत बढ़ जाता. नफीस ने कहा कि शोरिफुल को 4 काउंटी मैचों के NOC मिलने और उनके खलने से उनके आगामी सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पूरी तरह फिट रहने पर संशय बना रहता. टीम प्रबंधन और मेडिकल विभाग का भी यही मानना है कि शोरिफुल के लिए इस समय मैच खेलने के बजाय ट्रेनिंग करना और अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए खुद को पूरी तरह फिट और तैयार रखना ज्यादा महत्वपूर्ण है.

2021 में किया था अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

ऐसे में एहतियाती तौर पर उन्हें NOC नहीं दी गई है. शोरिफुल ने मार्च 2021 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. वह बांग्लादेश के लिए अब तक 14 टेस्ट मैचों में 30.02 की औसत से 34 विकेट चटका चुके हैं. इसी तरह उन्होंने 46 वनडे मैचों में 26.36 की औसत और 5.32 की इकॉनमी से 73 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा वह 63 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24.21 की औसत और 8.13 की इकॉनमी से 69 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं. वह बांग्लादेश के प्रमुख गेंदबाज हैं.

इसे भी पढ़ें. UP: योगी सरकार का 60 साल से ऊपर की महिलाओं को सौगात, अब बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version