सबसे साफ, नहीं कोई दाग… सिंगापुर के मंत्री ने छोड़ा पद, दिया ये तर्क

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Singapore Politics: सिंगापुर की जिस पार्टी ने दशकों तक खुद को ‘व्हाइटर देन व्हाइट’, यानी सबसे साफ-सुथरी राजनीतिक पार्टी बताया, आज उसी की छवि पर सवाल उठ रहें हैं. दरअसल, सिंगापुर के कार्यवाहक मुस्लिम मामलों के मंत्री फैशल इब्राहिम ने एक महिला के साथ अपनी बातचीत को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने सांसद पद से जुड़े दायित्वों और सत्ताधारी पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है.
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने अपने एक बयान में बताया कि फैशल और संबंधित महिला के बीच ज्यादातर बातचीत ऑनलाइन संदेशों के जरिए हुई थी. दोनों सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी मिले थे. बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उत्पीड़न के आरोप लगाए, जिसकी पुलिस ने जांच की.

अपराध नहीं, फिर भी देना पड़ा इस्तीफा

इस दौरान प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस जांच में किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई आपराधिक बात साबित नहीं हुई है और इसलिए किसी पर आपराधिक कार्रवाई नहीं की जाएगी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अलग सवाल यह था कि क्या फैशल इब्राहिम का आचरण एक राजनीतिक पदाधिकारी और सांसद से अपेक्षित मानकों पर खरा उतरता है? इसी आधार पर फैशल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया.
बता दें कि अपने इस्तीफे में फैशल इब्राहिम ने स्वीकार किया कि महिला के साथ उनका कोई शारीरिक संबंध नहीं था और न ही ऐसा कोई इरादा था. लेकिन उन्होंने माना कि बातचीत को संभालने और समय रहते स्पष्ट सीमाएं तय नहीं करने में उनसे निर्णय लेने में चूक हुई.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version