स्मृति मंधाना TIME की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों में अकेली भारतीय, मेसी-रोनाल्डो के क्लब में शामिल

New Delhi: प्रतिष्ठित TIME मैगज़ीन ने अपनी “100 Most Influential People in Sports 2026” सूची जारी की है. इस वैश्विक सूची में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. सबसे गर्व की बात यह है कि इस सूची में शामिल होने वाली वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने लेब्रॉन जेम्स, लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे वैश्विक दिग्गजों के साथ इस विशिष्ट सूची में जगह बनाई है.

मैदान के भीतर और बाहर दोनों जगह छोड़ा

यह सम्मान केवल रन बनाने के लिए नहीं मिला है, बल्कि उस प्रभाव के लिए मिला है जो उन्होंने मैदान के भीतर और बाहर दोनों जगह छोड़ा है. स्मृति की उपलब्धियां खुद उनकी कहानी कहती है. स्मृति मंधाना सिर्फ आंकड़ों का नाम नहीं हैं उन्होंने भारत में महिला क्रिकेट को देखने का नजरिया बदला है. उनकी बल्लेबाजी ने लाखों लड़कियों को यह विश्वास दिया है कि क्रिकेट केवल पुरुषों का खेल नहीं, बल्कि सपनों का वह मैदान है जहां प्रतिभा ही सबसे बड़ी पहचान है.

100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पर्सन्स सूची में शामिल

स्मृति मंधाना को प्रतिष्ठित TIME 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पर्सन्स इन स्पोर्ट्स सूची में शामिल किया गया है  और वह 2026 की इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय एथलीट हैं. ये सम्मान ये बताता है कि कि मंधाना सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक ग्लोबल स्पोर्टिंग आइकन बन चुकी हैं. उन्होंने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा, महिला क्रिकेट की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में योगदान, मैदान के अंदर और बाहर मजबूत नेतृत्व देने के लिए स्मृति को ये सम्मान दिया गया है.

महिला क्रिकेट को नई पहचान भी दिलाई

वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कप्तानी करते हुए मंधाना ने न सिर्फ टीम को दिशा दी, बल्कि महिला क्रिकेट को नई पहचान भी दिलाई. वह अक्सर महिला खिलाड़ियों के अधिकार, बेहतर अवसर और समानता के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं यही उन्हें सबसे प्रभावशाली आवाज़ों में से एक बनाता है. स्मृति मंधाना का करियर आंकड़ों और उपलब्धियों से भरा हुआ है:

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन

वनडे क्रिकेट में 5,400+ रन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4,200+ रन

ICC Women’s Cricketer of the Year – 2018 और 2021 में विजेता

Arjuna Award से सम्मानित

Royal Challengers Bangalore (RCB) की कप्तान

इसे भी पढ़ें. जम्मू-कश्मीरः राजौरी में LOC के पास लैंडमाइन में विस्फोट, जेसीओ सहित सेना के चार जवान घायल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version