South China Sea: चीन और फिलिपींस ने एक दूसरे पर लगाया जहाजों में टक्कर मारने का आरोप, ड्रैगन ने दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South China Sea: साउथ चाइना सी में चीन और फिलिपींस ने अब एक दूसरे पर जहाजों में टक्कर मारने का आरोप लगाया है. चीन का कहना है कि फिलिपींस ने जानबूझकर उसकी जहाज को टक्कर मारी है. उन्‍होंने कहा है कि हमने फिलिपींस के उन कर्मियों को बचाया है जो विवादित क्षेत्र में चीनी जहाज से टकराने के बाद समुद्र में गिर गए थे. लेकिन फिलिपींस ने चीन के दावों को निराधार बताया है. उसका कहना है कि चीनी जहाज ने फिलिपींस के जहाज में टक्कर मारी.

इस मामले में चीन के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं

दरअसल, कुछ महीनों से दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में चीन और फिलिपींस के बीच चल रहे तनाव के बीच शनिवार को मनीला ने आरोप लगाया कि चीन ने उसके गश्ती जहाजों पर हाल ही में दो बार फ्लेयर्स दागे हैं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने पहले ही कहा था कि चीन के पास इसका कोई कानूनी अधिकारी नहीं है. वहीं, चीनी कोस्टगार्ड ने कहा कि चीन की ओर से दी गई चेतावनियों को बार-बार फिलिपींस ने नजरअंदाज किया और उसके जहाज में जाकर टक्कर मारी है.

चीन ने फिलिपींस को दी चेतावनी

चीनी कोस्टगार्ड के प्रवक्ता गान यू ने बताया कि यह टक्कर सबीना शोल के पास विवादित समुद्री इलाके में उस वक्‍त हुई जब फिलिपींस का एक जहाज नानशा द्वीप समूह में जियानबिन रीफ के पास एक दूसरे जहाज को सप्लाई देने की कोशिश कर रहा था. चीनी कोस्टगार्ड प्रवक्ता गान यू ने फिलिपींस को चेतावनी देते हुए कहा कि फिलिपींस ऐसे सभी कामों को बंद कर दे, वरना इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है.

चीन का आक्रामक रवैया

बता दें कि स्प्रैटली द्वीपों पर चीन और फिलिपींस दोनों अपना अपना दावा किया है. फिलिपींस ने कहा कि उसके जहाजों को चीन की ओर से आक्रामक रवैये का सामना करना पड़ा. जबकि वे फिलिपींस के मछुआरों को डीजल, भोजन और दवाओं की सप्लाई करने के लिए मानवीय मिशन पर थे.

यह भी पढ़ेंः-Iceland Cave Collapsed: दक्षिणी आइसलैंड में ढही बर्फ की गुफा, एक की मौत; दो लापता

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version