हैनान द्वीप से दक्षिणी चीन की ओर बढ़ा भीषण तूफान ‘वुतिप’, मचा सकता है भारी तबाही

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South China: चीन के हैनान द्वीप के कुछ हिस्सों में भीषण तूफान ‘वुतिप’ के कारण शुक्रवार को भारी बारिश हुई. इस दौरान हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, स्कूल बंद कर दिए गए. इसके साथ ही कई उड़ानें भी रद्द कर दी गईं. फिलहाल, ये तूफान अब देश के दक्षिणी तट की ओर बढ़ गया है.

इसी बीच चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंगडोंग के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि शुक्रवार की रात इसे गंभीर उष्णकटिबंधीय तूफान से भीषण तूफान की श्रेणी में अद्यतन किया गया और इससे ‘‘तेज हवाएं चलने, बारिश होने और लहरें उठने’’ की आशंका है.

तूफान के चलते फंसे एक मालवाहक पोत

रिपोर्ट के मुताबिक, सान्या शहर में सभी स्कूल, निर्माण स्थल और पर्यटन केंद्र बंद कर दिए गए हैं तथा शहर के हवाई अड्डे पर उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं. इसके अलावा, गुरुवार की रात को तूफान के चलते फंसे एक मालवाहक पोत से चालक दल के एक दर्जन सदस्यों को बचा लिया गया है.

इसे भी पढें:-ईरान-इजरायल जंग के बीच विदेश जाने वाले भारतीयों के लिए इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, की ये अपील

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version