अब रोबोट बम को करेगा निष्क्रिय, सैनिकों की सुरक्षा भी होगी सुनिश्चित, इस देश ने लिया फैसला!

South Korea: दक्षिण कोरिया में अब बम को निष्क्रिय करने में रोबोट की मदद ली जाएगी. रोबोट विस्फोटकों का पता लगाएंगे और उन्हें निष्क्रिय करने में सहायक होंगे. इसके साथ ही अतिरिक्त कार्य भी करेंगे. दक्षिण कोरिया की सेना को हनवा एयरोस्पेस कंपनी से इस वर्ष के अंत तक घरेलू स्तर पर विकसित विस्फोटक आयुध निरोधक (EOD) रोबोट मिलने शुरू हो जाएंगे. 2027 के अंत तक इनकी पूरी तरह से तैनाती की योजना है.

सैन्य इकाइयों में तैनात किए जाएंगे EOD रोबोट

योनहाप समाचार एजेंसी ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन (DAPA) के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी. एजेंसी ने DAPA अधिकारी के हवाले से कहा कि जब घरेलू EOD रोबोट सैन्य इकाइयों में तैनात किए जाएंगे तो वे न केवल सेना की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएंगे बल्कि सैनिकों की सुरक्षा को भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करेंगे.

विस्फोटकों का पता लगाएंगे रोबोट

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अनुबंध का मूल्य 270 अरब वॉन (19 करोड डॉलर) है. DAPA के आंकड़ों के अनुसार, रोबोट विस्फोटकों का पता लगाएंगे और उन्हें निष्क्रिय करने में सहायक होंगे तथा अतिरिक्त कार्य भी करेंगे. जिनमें उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में निगरानी, अत्यधिक सुरक्षित असैन्यीकृत क्षेत्र में मार्ग साफ़ करना और भूमिगत संरचनाओं का निरीक्षण शामिल है. हर देश चाहता है कि युद्ध के दौरान उसकी सेना के जवान कम से कम घायल हों या मारे जाएं. यही कारण है कि रोबोट की मांग तेजी से बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें. RSS स्‍थापना के 100 साल: शताब्दी समारोह में शामिल होंगे PM Modi, जारी करेंगे डाक टिकट और सिक्का

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version