किम जोंग को बड़ा झटका, यूक्रेन ने उत्तर कोरिया का सैनिक पकड़ा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South Korea: यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उत्‍तर कोरिया के सैनिक रूस की मदद कर रहे है, जिन्‍हें किम जोंग ने रूस में भेजा है. इसी बीच यूक्रेन ने उत्तर कोरिया के एक सैनिक को पकड़ लिया है, जो घायल अवस्‍था में है. इसकी पुष्टि दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी द्वारा की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की स्पेशल फोर्स ने एक घायल उत्तर कोरियाई सैनिक को पकड़ा है. हालांकि रूस-यूक्रेन जंग में यह पहली बार है, जब किसी उत्तर कोरिया सैनिक को यूक्रेन ने अपने कब्जे में लिया है.

कुर्स्क में पकड़ा गया उत्तर कोरियाई सैनिक

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने बताया कि एक मित्र राष्ट्र के खुफिया संगठन के साथ बातचीत में हमें पता चला है कि यूक्रेन ने एक घायल उत्तर कोरियाई सैनिक पकड़ा गया है. हालांकि हम इस घटना की गहन जांच करने की योजना बना रहे हैं. वहीं, एक अन्‍य रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, देश की सेना ने रूस के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र कुर्स्क में ऑपरेशन के दौरान उत्तर कोरियाई सैनिक को पकड़ा है.

विदेशी सैनिकों के जरिए युद्ध लड़ रहा रूस

बता दें कि कुछ दिन पहले ही यूक्रेनी सेना ने कहा था कि रूस के लिए लड़ रहे उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूसी नाम और जन्मस्थान वाले नकली सैन्य दस्तावेज दिए गए थे. वहीं, रविवार को जारी किए गए एक बयान में यूक्रेन के विशेष बलों ने कहा कि उन्होंने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में तीन उत्तर कोरियाई सैनिकों को मार गिराया है. साथ ही उनके दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जब्‍त किए गए उनके सैन्‍य पहचान पत्र दस्‍तावेजों पर सभी टिकट और फ़ोटो नहीं हैं, संरक्षक नाम रूसी तरीके से दिए गए हैं, और जन्म स्थान पर तुवा गणराज्य के रूप में हस्ताक्षर किए गए हैं.

कोरियाई सैनिकों की पहचान मिटा रहे रूसी

रिपोर्ट के अनुसार, एक यूक्रेनी इकाई का कहना है कि रूसियों से अलग वर्दी पहने उत्तर कोरियाई सैनिकों ने कोरियाई युद्ध के स्पष्ट संदर्भ में “70 साल पहले की तरह ही रणनीति” की इस्‍तेमाल करते हुए पैदल सेना के हमले शुरू किए थे. हालांकि, रूस और उत्तर कोरिया ने रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौजूदगी को स्वीकार नहीं किया है.

वहीं, इससे पहले सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने लिखा था कि “रूसी युद्ध में मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों के चेहरे को सचमुच जलाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, बयान के साथ ही उन्‍होंने एक वीडियों भी शेयर किया था, जिसमें कथित तौर पर रूसी सैनिकों को उत्तर कोरियाई सैनिकों के शवों में आग लगाते हुए दिखाया गया था.

इसे भी पढें:-इजरायली हमले में बाल-बाल बचे WHO चीफ टेड्रोस, विमान में सवार होने ही वाले थें कि होने लगी बमबारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version