Sri Lanka Flood: श्रीलंका में बाढ़-बारिश से भारी तबाही, भूस्खलन से कई लोगों की मौत; स्कूल-कॉलेज बंद

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka Flood: एक तरफ जहां भारत में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मियों से लोग परेशान हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ श्रीलंका में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. बारिश की वजह से आई बाढ़ के चलते श्रीलंका में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई इलाके जलमग्न हो गए हैं.

बाढ़ के चलते स्कूल-कॉलेज बंद

दरअसल, श्रीलंका में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं. जिसके चलते करीब 400 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. वहीं, भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर फैसला मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा.

बारिश के चलते भारी तबाही 

श्रीलंका में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जगह-जगह जमाव के चलते तबाई की स्थिति बनी हुई है. आलम यह है कि बाढ़ का पानी खेत, सड़क से लेकर घर में घुस गया है. फिलहाल श्रीलंका मौसम विभाग ने लोगों ऐहतियात बरतने की अपील की है. वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से रोक दी गई है.

कई लोगों की मौत

श्रीलंका में आई मूसलाधार बारिश के चलते भारी तबाही हुई है, राजधानी कोलंबो और सुदूर रतनपुरा जिले में छह लोगों की बहने और डूबने से मौत हो गई. जबकि, पहाड़ों से मिट्टी कट कर घरों पर गिरने से तीन अन्य लोगों की जान चली गई. वहीं, 6 लोगों के लापता होने की खबर है. फिलहाल आज सोमवार तक 5,000 से अधिक लोगों को बचाव केंद्र ले जाया गया है. बाढ़ प्रभावित लोगों भोजन व अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए नौसेना और थलसेना के जवानों को तैनात किया गया है.

Bengaluru Rain: सूखे से त्रस्त इस शहर पर इंद्रदेव हुए मेहरबान, टूट गया सैकड़ों साल पुराना रिकॉर्ड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version