Presidential Election 2024: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव कल, कुल 38 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, जानें कौन है प्रमुख दावेदार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka Presidential Election 2024: श्रीलंका में 21 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है. श्रीलंका में यह चुनाव ऐसे वक्‍त में हो रहा है जब देश आर्थिक संकट से जुझ रहा है. इस चुनाव में करीब 17 मिलियन (1.7 करोड़) से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं. वहीं, 39 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन एक उम्मीदवार की हाल ही में मौत हो जाने की वजह से 38 उम्मीदवार इस दौड़ में बचे हैं.

श्रीलंका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में मुख्य चेहरे?

रानिल विक्रमसिंघे

बता दें कि वर्तमान में श्रीलंका के राष्‍ट्रपति 75 वर्षीय रानिल विक्रमसिंघे हैं. देश में गंभीर वित्तीय संकट के कारण व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश से भागने और इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद उन्होंने 2022 में पद संभाला था. इसदौरान उन्‍होंने द्वीप राष्ट्र का नेतृत्व किया और देश में आर्थिक सुधार लाए. इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से राहत पैकेज हासिल किया.

ऐसे में यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के नेता विक्रमसिंघे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि उन्‍हें पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के एक बड़े वर्ग का समर्थन प्राप्त है.

सजित प्रेमदासा

वहीं, साजिथ प्रेमदासा होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में सबसे आगे हैं. बता दें कि वह समागी जन बालवेगया (एसजेबी) के वर्तमान विपक्षी नेता हैं. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि फिलहाल, हमारे देश के 22 मिलियन (2.2 करोड़) लोग अक्षमता, अयोग्यता, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और सार्वजनिक खजाने की लूट से पीड़ित हैं. वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, देखें तो उनके एसजेबी को तमिल और मुस्लिम अल्पसंख्यकों का समर्थन प्राप्त है, जो श्रीलंका की आबादी का क्रमशः 11 प्रतिशत और 9.7 प्रतिशत हैं.

इसे भी पढें:-जम्मू कश्मीर में हुई बंपर वोटिंग तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, भारत के खिलाफ उगला जहर, UN के प्रस्ताव की भी दिलायी याद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version