Sri Lanka: इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैंडलर की तलाश में श्रीलंका, 46 साल के शख्स पर संदेह

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka: श्रीलंकाई सुरक्षाबलों ने 46 साल के एक शख्स पर गंभीर संदेह जताया है. दरअसल, इस व्यक्ति को भारत में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार चार श्रीलंकाई लोगों का हैंडलर माना जा रहा है. बता दें कि इन चारों लोगों को पिछले सप्ताह भारत के अहमदाबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस ने किया इनाम का ऐलान

जानकारी के अनुसार, 19 मई को ये चारों कोलंबो से चेन्नई जाने वाली इंडिगो के विमान में सवार हुए थे. वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका पुलिस ने बताया है कि इस वांछित संदिग्ध और हैंडलर की पहचान डेमाटागोडा निवासी ओसमंड गेरार्ड के रूप में हुई है. जबकि जासूसों को संदेह है कि वह अपना वेश बदलकर चकमा दे रहा है. ऐसे में विश्वसनीय जानकारी देने के लिए पुलिस ने 2 मिलियन (20 लाख) रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है.

Sri Lanka: क्‍या है मामला

बता दें कि पिछले हफ्ते भारत में स्थित अहमदाबाद हवाई अड्डे से चार श्रीलंकाई आईएसआईएस संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके खिलाफ कार्रवाई के बारे में भारत फैसला करेगा, जबकि द्वीप राष्ट्र में आतंकवादी कृत्यों में शामिल होने की बात की जांच श्रीलंका के अधिकारी करेंगे

कहा जा रहा है कि प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े चारों श्रीलंकाई नागरिक कथित तौर पर अपने पाकिस्तान स्थित आकाओं के निर्देशों के बाद भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने आए थे.

इसे भी पढ़े:- WHO के 77वीं बैठक की शुरुआत, गेब्रेयेसस ने किया भारतीय पारंपरिक चिकित्सा का जिक्र, रखा 7 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version