यात्री बस पर हुआ हमला या फिर… BLA ने जारी की आत्मघाती हमलावर की फोटो, कहा- हमने पाक के 47 सैनिकों को किया ढेर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Suicide Attack on Military Convoy : एक बार फिर से पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश हो गया है. बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्‍तान को बेनकाब किया है.

दरअसल, पाकिस्तान के बलूचिस्तान के तुरबत इलाके में शनिवार को सेना के काफिले पर एक आत्मघाती हमला किया गया था, इस हमले को लेकर शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि तुरबत में एक यात्री वैन और उसके बगल में चल रही पुलिस की गाड़ी पर हमला किया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए. साथ ही ये भी कहा कि मारे गए लोगों में अधिकतर स्थानीय नागरिक हैं.

हमले में मारे गए 47 लोग: बीएलए

वहीं, पाकिस्तानी प्रशासन ने इस बात से साफ इंकार किया है. उनका कहना है कि इस हमले में कोई आत्मघाती हमलावर शामिल था. जबकि बीएलए ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा है कि यह हमला उन्होंने सैन्य काफिले पर घात लगाकर किया था, जिसमें करीब 47 लोग मारे गए हैं और 30 लोग घायल हुए थे.

बीएलए अपने इस दावे के लेकर एक आत्मघाती हमलावर की फोटो जारी की है, जिसका नाम बहार अली उर्फ कारवान बताया जा रहा है, जो कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के मजीद ब्रिगेड का एक सक्रिय सदस्य था.

मजीद ब्रिगेड में अधिकतम आत्मघाती हमलावर शामिल

बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के मजीद ब्रिगेड में अधिकतम आत्मघाती हमलावरों का दस्ता शामिल है. जो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटते है. वहीं, बीएलए द्वारा जारी किए गए हमलावर की तस्वीर के बाद पाकिस्तान के झूठ से पर्दा उठ गया है, जिसमें उसने इस हमले को यात्री बस पर हुआ बताया था.

यह भी पढे़ंः-यूजीलैंड ने अपने वीजा और इमिग्रेशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, इन लोगों को मिलेगा लाभ

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This