सुनीता विलियम्स ने रचा नया इतिहास, बनीं सबसे लंबे समय तक स्पेसवॉक करने वाली महिला

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sunita Williams: भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सु‍नीता विलियम्‍स ने नया इतिहास रच दिया है. उन्‍होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप मे सबसे लंबे समय तक स्‍पेसवॉक करने का रिकॉर्ड बनाया है. इसकी जानकारी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी. विलियम्‍स ने अब तक की कुल 9 स्‍पेसवॉक के दौरान 62 घंटे और 6 मिनट का रिकॉर्ड दर्ज किया है.

तोड़ा पेगी व्हिटसन का रिकॉर्ड

इस तरह विलियम्‍स ने महिला अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पेगी व्हिटसन ने 60 घंटे 21 मिनट तक स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड दर्ज किया था. इस रिकॉर्ड के साथ सुनिता विलियम्‍स ने स्‍पेसवॉक करने वालों की नासा की लिस्‍ट में चौथे स्‍थान पर कब्‍जा कर लिया है.

बुच विल्‍मोर ने भी बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि सुनीता विलियम्‍स के साथी बुच विल्‍मोर ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है, दोनों अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने गुरुवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 5.5 घंटे की स्पेसवॉक की है, जोकि एक नया रेकॉर्ड है. यह स्‍पेसवॉक सुनीता विलियम्‍स का 9वां जबकि बुच‍ विल्‍मोर का पांचवा था.

यह अमेरिका का 92वां स्‍पेसवॉक

NASA ने बताया कि सुनीता विलियम्स अभी भी अंतरिक्ष में बाहर हैं और रेडियो कम्युनिकेशन हार्डवेयर को हटाने में लगी है. विलियम्स का स्पेसवॉक एक्सपीडिशन 72 का हिस्सा है, जो सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ. बता दें कि नासा ने इस स्पेसवॉक की लाइव स्ट्रीमिंग की, और यह अमेरिका का 92वां स्पेसवॉक है.

मार्च में होगी वापसी

अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन में बीते 8 महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स और उनके सा‍थी बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं. बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 23 सितंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचे थे. हालांकि बोइंग के स्टारलाइनर यान में तकनीकी गड़बड़ी के वजह से दोनों की धरती पर तय समय पर वापसी नहीं हो सकी.

अब दोनों को मार्च के अंत में स्पेसएक्स के अंतरिक्षयान से धरती पर ला जा सकता है. हाल ही में स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि ‘राष्ट्रपति ने स्पेसएक्स से कहा है कि जो दो अंतरिक्षयात्री स्‍पेस स्‍टेशन पर फंसे हैं, उन्हें जल्द से जल्द वापस लाया जाए.

ये भी पढ़ें :- घुसपैठियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, केरल में 27 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version