Syria: विद्रोहियों ने सीरिया के दारा शहर पर किया कब्जा, होम्स छोड़ने को मजबूर लोग

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Syria: सीरीया में विद्रोहियों के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे है. इसी बीच उन्‍होंने दारा शहर पर कब्‍जा कर लिया है, जो बशर अल-असद के शासन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीं, विद्राहियो के लगातार बढ़ते हमले के वजह से ही सीरिया के मध्य में स्थित तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स से हजारों लोग पलायन कर गए हैं.

दरअसल, विद्रोहियों ने देश के सबसे बड़े शहर अलेप्पो के अधिकतर भूभाग पर कब्जा करने के बाद अब होम्स के ज्‍यादातर इलाको पर अपना दबदबा कायम कर लिया है. वहीं, सेना का कहना है कि वह शहर के अंदर लड़ाई से बचने और नागरिकों की जान बचाने के लिए वहां से हट गई है.

होम्स शहर से भाग रहे हैं लोग

इसी बीच जिहादी हयात तहरीर अल-शाम समूह (एचटीएस) के नेतृत्व में विद्रोहियों ने होम्स और राजधानी दमिश्क तक मार्च करने का ऐलान किया है. ऐसे में ईरान, इराक और सीरिया के विदेश मंत्री तेजी से बदलते हालात पर विचार-विमर्श करने के लिए बगदाद में एकत्र हुए है. वहीं, इराक के विदेश मंत्री फवाद हुसैन ने इस मामले को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार सीरिया की स्थितियों पर नजरें बनाएं हुए है, जबकि सीरियाई विदेश मंत्री बासम सब्बाग का कहना है कि वर्तमान घटनाक्रम क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है.

डरे हुए हैं लोग

वहीं, ब्रिटेन की ए‍क रिपोर्ट के मुताबिक, विद्रोही लड़ाकों ने शुक्रवार को रस्तान और तलबीसेह कस्बों पर बिना किसी प्रतिरोध का सामना किए कब्जा कर लिया, जो होम्स से पांच किलोमीटर दूर स्थित हैं. ऐसे में दमिश्क के निवासियों का कहना है कि स्थिति और अधिक बिगड़ती जा रही है, जिसके डर से लोग खाद्य पदार्थ खरीदने के लिए बाजारों की ओर भाग रहे हैं.

तुर्किये ने क्या कहा?

दरअसल राष्ट्रपति बशर अल-असद का विरोध करने वाली ताकतें सीरिया में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. ऐसे में तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने हाल के घटनाक्रम के लिए सीरिया के अपने समकक्ष बशर असद को दोषी ठहराया है. उनका कहना है कि हमने सीरियाई राष्‍ट्रपति को फोन किया था, इस दौरान हमने कहा कि आओं एक साथ मिलकर सीरिया का भविष्य तय करें, लेकिन दुर्भाग्य से असद ने सकारात्मक जवाब नहीं दिया.

इसे भी पढें:-Canada: कनाड़ा में भारतीय छात्र की चाकू मारकर हत्या, साथी गिरफ्तार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version