Syria New Flag: गृह युद्ध की आग में जल रहा सीरिया, विद्रोहियों ने जारी किया देश का नया झंडा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Syria New Flag: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़ने के बाद से ही वहां के हालात बदल चुके है. सुरक्षाबलों को भी सरेंडर का आदेश दे दिया गया है. इतना ही नहीं, सीरिया के झंडें को भी बदल कर नया झंड़ा जारी कर दिया गया है. दरअसल, सीरिया में पिछले 11 दिनों से विद्रोही गुटों और सेना के बीच कब्जे के लिए लड़ाई चल रही है, जिसके वजह से सीरियाई राष्‍ट्रपति के देश छोड़कर जाना पड़ा है.

वहीं, विद्रोही कमांडर हसन अब्देल गनी ने कहा है कि हमारी सेना ने राजधानी दमिश्क को घेरने का अंतिम चरण शुरू कर दिया है. वहीं, सीरिया से जुड़ी खबरों के मुताबिक, वहां के बिगड़े हालात के बीच कथिततौर पर तख्तापलट हो गया है.

राष्‍ट्रपति भवन में की गई लूटपाट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब विद्रोही बल राजधानी दमिश्क में घुसने लगे तो सीरियाई राष्‍ट्रपति देश   छोड़कर रूस चलें गए. जहां उन्‍हें और उनके परिवार को रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने शरण दी है. इस दौरान सीरिया के राष्‍ट्रपति भवन में लूटपाट भी की गई, लोग वहां मौजूद कीमती सामानों को उठा लें गए.

सीरिया पर इजरायल ने किया हमला

सीरियाई राष्‍ट्रपति के देश छोडते ही इजरायल ने सीरिया पर हवाई हमला किया. इस दौरान इजरायल ने कहा कि सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हथियार ठिकानों और रॉकेटों पर इसलिए हमला किया गया है, जिससे वो शत्रुओं के हाथ न लग सकें.

अमेरिका ने भी बरसाए बम

इजरायल के अलावा, अमेरिका ने भी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. दरअसल अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है कि उसके सुरक्षा बलों ने मध्य सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर दर्जनों हवाई हमले किए हैं. उनका कहना है कि अमेरिका द्वारा सीरिया में किए गए इन हवाई हमलों का मरसद युद्धग्रस्त देश में इस्लामिक स्टेट के फिर से उभरने को रोकना है.

इसे भी पढें:- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा की शादाब शम्स ने की निंदा, पिरान कलियार शरीफ में चादर चढ़ाकर मांगी दुआ

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version