न्यूयॉर्क में दिखेगी राममंदिर की झांकी, इंडिया-डे परेड में होगी शामिल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New York: संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के न्यूयॉर्क में 18 अगस्त को इंडिया-डे परेड का आयोजन होगा, जिसमें अयोध्या के राम मंदिर की झांकी दिखाई जाएगी. राममंदिर की झांकी 18 फीट लंबी, नौ फीट चौड़ी और आठ फीट ऊंची होगी. इसकी जानकारी अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद के महासचिव ने दी है. ऐसा पहली बार होगा जब अमेरिका के न्यूयॉर्क में राम मंदिर की झांकी दिखाई जाएगी. बता दें कि न्यूयॉर्क में भारत दिवस परेड भारत के स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है.

1.5 लाख से अधिक लोग होंगे शामिल

1.5 लाख से अधिक लोग भारत दिवस परेड को देखने आते हैं, जो मिडटाउन न्यूयॉर्क में ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक चलती है. एफआईए द्वारा आयोजित इस परेड में विभिन्न भारतीय-अमेरिकी संप्रदाय के लोग शामिल होते हैं. हाल ही में वीएचपीए ने एक राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें 60 दिनों में 48 राज्यों में 851 मंदिरों का दौरा किया गया था.

क्‍या है भारत दिवस परेड

हर साल भारत दिवस परेड का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) द्वारा किया जाता है. भारतीय स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर यही भारत से बाहर होने वाला बड़ा आयोजन माना जाता है. इसमें कई भारतीय अमेरिकी समुदाय और संस्‍कृति की विविधता का प्रतिनिधित्‍व करने वाली दर्जनों झांकियां न्‍यूयॉर्क की सड़कों को निकाली जाती है. इस दौरान भारतीय लोग सड़क पर झांकियों को स्‍वागत करते हैं और भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा लहराते हैं.

ये भी पढ़ें :- भारतीय सीमा के पास छिड़ी नई जंग, म्यांमार में विद्रोहियों ने सेना पर किए हमले

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version