Hathras News: CM योगी पहुंचे अस्पताल, जाना घायलों का हाल, घटनास्थल के लिए रवाना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hathras Satsang Accident: बीते मंगलवार की दोपहर यूपी के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में कई महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं. एटा सिकंदराराऊ के बॉर्डर पर घटनास्थल है. बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरथ पहुंचे हैं. उन्होंने हाथरस पुलिस लाइन में बैठक की. इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना.

पुलिस लाइन में बैठक के बाद सीएम योगी सरकारी अस्पताल पहुंचे. यहां भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करते हुए उनका हाल जाना. चिकित्सकों ने चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अस्पताल के बाद सीएम घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.

सीएम का राजकीय हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा. उसके बाद वे अस्पताल के लिए रवाना हुए. सीएम योगी के आने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए. ओपीडी को कुछ देर के लिए बंद किया गया.

मालूम हो कि बीते मंगलवार को हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version