बैंकॉक के पब में लगी भयानक आग, हादसे में 27 की मौत, 60 की हालत गंभीर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Thailand Bangkok Fire: आज सोमवार की सुबह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भयानक हादसा हो गया. बैंकॉक के एक पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 60 की हालत गंभीर है. घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जानकारी के मुताबिक़, ये आग शहर के उत्तरी हिस्से के एक पब में लगी. फिर आग पूरी इमारत में फैल गई. जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

पीएम ने किया पब का दौरा

हादसे की जानकारी मिलते ही थाईलैंड के पीएम अनुतिन चार्नविराकुल ने पब का दौरा किया. पीएम ने अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाक़ात की, प्रधानमंत्री चार्नविराकुल ने कहा, ‘आग लगने के बाद पब में तेजी से धुआं भर गया, जिससे कई लोग जान बचाने के लिए पब के पिछले हिस्से में बाथरूम की तरफ भागने को मजबूर हो गए. हमने 27 शव बरामद किए हैं, बाकी लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है.’

कई लोगों की हालत गंभीर है Thailand Bangkok Fire

हादसे की जानकारी देते हुए बैंकॉक मेट्रोपॉलिटन एडमिनिस्ट्रेशन के एक अधिकारी सुरियाचाई ने बताया कि 63 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक रेस्कूय टीम हादसे की जगह पहुंची, तब तक आग पूरे इलाके में फैल चुकी थी. उत्तर बैंकॉक के चतुचक में स्थित यह पब, ‘रॉन्ग बीयर ना लात फ्राव’, एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट और एंटरटेनमेंट की जगह है. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए गए हैं. वहीं, बैंकॉक के गवर्नर चडचार्ट सित्तिपुंट ने कहा कि घायल और अस्पताल में भर्ती लोगों में से कई लोगों की हालत गंभीर है.

ये भी पढ़ें- तूफान बावी की चीन में एंट्रीः इमरजेंसी जैसे हालात, 20 लाख लोगों को छोड़ने पड़े घर

Latest News

स्कूल के बाहर अब नहीं बिकेंगे चिप्स-कोल्ड ड्रिंक? FSSAI ने तैयार किया प्रस्ताव, जानें क्या होगा नियम

FSSAI स्कूल कैंपस और उसके 50 मीटर के दायरे में HFSS फूड की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है. प्रस्ताव में चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा फैट, शुगर व नमक वाले खाद्य पदार्थ शामिल हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version