Thailand: पैटोंगटार्न को पीएम पद के लिए मिली शाही मंजूरी, बनी सबसे युवा और दूसरी महिला प्रधानमंत्री

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Thailand PM Paetongtarn Shinawatra: हाल ही में थाईलैंड की सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को नैतिकता उल्‍लंघन के वजह से पद से हटा दिया था. जिसके बाद बीते शुक्रवार को थाई संसद ने पूर्व पीएम थाकसिन शिनावात्रा की छोटी बेटी पैटोंगटार्न शिनावात्रा को देश की नई प्रधानमंत्री चुना था. वहीं आज, रविवार को थाई नरेश वजिरालोंगकोर्न से शाही मंजूरी मिलने के बाद पैटोंगटार्न देश की प्रधानमंत्री बन गई है. अब पैटोंगटार्न थाविसिन की जगह फेउ थाई पार्टी की नई नेता होंगी और उस गठबंधन का नेतृत्व करेंगी, जिसमें पार्टी की पूर्व सरकार को अपदस्थ करने वाले तख्तापलट से जुड़े सैन्य दल शामिल हैं.

शिनावात्रा परिवार से तीसरी प्रधानमंत्री

37 वर्षीय पैटोंगटार्न शिनावात्रा देश की सबसे युवा प्रधानमंत्री है. इसके साथ ही वह थाईलैंड की कमान संभालने वाली शिनावात्रा परिवार की तीसरी सदस्य बन हैं. इससे पहले उनके पिता थाकसिन शिनावात्रा और चाची यिंगलक शिनावात्रा इस पद को संभाल चुके है. पैटोंगटार्न अपनी चाची के बाद थाईलैंड की दूसरी महिला पीएम भी बन गई हैं. पूर्व पीएम थाकसिन और यिंगलक को तख्तापलट करके सत्ता से निकाल दिया गया था और उन्हें देश छोड़ना पड़ा था, लेकिन फेउ थाई पार्टी के सरकार बनाने पर थाकसिन पिछले वर्ष देश लौट आए थे.

पिता के साथ पहुंचकर लिया नियुक्ति पत्र

बैंकॉक स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पैटोंगटार्न शिनावात्रा को नियुक्ति पत्र दिया, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य और उनके पिता भी मौजूद रहे. थाकसिन शिनावात्रा की कोई औपचारिक भूमिका नहीं है, लेकिन उन्हें फ्यू थाई पार्टी का वास्तविक नेता माना जाता है. पिता-पुत्री दोनों एक ही कार में आए.  मुस्कुराते हुए, एक-दूसरे का हाथ पकड़े साथ-साथ चलते दिखे. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद पैटोंगटार्न ने थाईलैंड के राजा, लोगों और सांसदों को धन्यवाद दिया. उन्‍होंने कहा कि वह अपने कर्तव्यों का पालन खुले दिमाग से करेंगी और थाईलैंड को एक ऐसा स्थान बनाएंगी, जो थाई लोगों को सपने देखने, सृजन करने और अपना भविष्य स्वयं तय करने का मौका देगा.

ये भी पढ़ें :- इन देशों पर मंडरा रहा भूखमरी का खतरा, लोगों ने की मदद की अपील

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version