रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन को लगेगा झटका, जर्मनी ने कीव को दी जाने वाली मदद को लेकर बनाया ये प्लान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine war: यूक्रेन सेना के रूस के कुर्स्क क्षेत्र में प्रवेश के बाद से रूस-यूक्रेन युद्ध और भी भयावह हो गया है. अमेरिका और पश्चिमी देशों की मदद से यूक्रेन रूसी सेना का मुकाबला कर रही है. इस युद्ध में अमेरिका के बाद जर्मनी यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा मददगार बना हुआ है, लेकिन अब उसने यूक्रेन को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, जर्मनी ने कीव को दी जाने वाली मदद को आधा करने का प्लान बनाया है.

जर्मनी ने बनाया ये प्‍लान

जर्मन संसद के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जर्मनी ने रूस की जब्त हुई संपत्ति के अलावा यूक्रेन को दी जाने वाली मदद को आधा करने का प्‍लान बनाया है. दरअसल, इस साल बर्लिन की ओर से कीव को करीब 8 बिलियन यूरो की मदद की गई थी, लेकिन मौजूदा समय में आ रहा खबरों के मुताबिक साल 2025 में ये महज 4 बिलियन यूरो ही रह सकती है.

G7 और यूरोपीय संघ से होगी भरपाई

जर्मनी के वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस कमी को पूरा करने के लिए जी 7 और यूरोपीय संघ में मौजूद रूसी संपत्तियों पर भरोसा किया जा रहा है. दरअसल, एक जर्मन प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये कटौती देश के चांसलर, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD) और वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर के बीच एक समझौते के बाद हो रही है.

जर्मनी के फैसले पर निर्भर यूरोप की सुरक्षा

वहीं, जर्मनी में यूक्रेनी उच्‍चायुक्‍त ओलेक्सी मेकिएव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यूरोप की सुरक्षा जर्मनी के नेताओं के फैसले पर निर्भर करती है कि वह यूक्रेन का समर्थन करने के लिए अपनी भूमिका निभाते रहे.”

उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन की मदद में कमी करने का फैसला जर्मनी की आर्थिक स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए किया जा रहा है. हालांकि, अभी इस पर आखिरी फैसला नहीं हुआ है कि यूक्रेन की सहायता में कटौती की जाएगी या नहीं.

इसे भी पढें:- इन देशों पर मंडरा रहा भूखमरी का खतरा, लोगों ने की मदद की अपील

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version