CMIE रिपोर्ट में खुलासा, आम आदमी कपड़ों से ज्यादा शराब पर खर्च कर रहा पैसा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CMIE Report: सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने लोगों के खर्च करने को लेकर रिपोर्ट जारी की है. सीएमआईई के रिपोर्ट चौंकाने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार, देश में आम आदमी कपड़ों से ज्‍यादा शराब पीने में रुपये खर्च कर देता है.

शराब पर ज्‍यादा खर्च कर रहे लोग

रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2023-24 में लोगों ने अपनी कमाई का ज्यादा हिस्सा कपड़ों में न खर्च करके शराब खरीदने में खर्च किया है. जहां साल 2023-24 में लोगों ने कपड़े पर 7.29 लाख करोड़ रुपये खर्च किए है. वहीं, एल्कोहल ड्रिंक्स पर 1.20 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हालांकि, पिछले साल की तुलना में देखें तो कपड़े पर खर्च कम हुआ है और शराब पर लोगों ने ज्यादा खर्च किया है.

आंकड़े बताते हैं कि साल 2020-23 में जहां लोगों ने कपड़ों पर 7.60 लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे. वहीं, वह इस साल घटकर महज 7.29 लाख करोड़ रह गया है. दूसरी ओर, शराब की बात करें, तो उसकी खपत पर खर्च 26 प्रतिशत तक बढ़ गया है. जहां साल 2022-23 में आम जनता ने शराब यानी एल्होहल ड्रिंक्स पर 0.95 लाख करोड़ रुपये खर्चे थे. वह इस साल 2024 में बढ़कर 1.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

इन पर बढ़े हैं खर्च

रिपोर्ट के अनुसार, देशवासियों ने पिछले साल यानी कि 2022-23 के मुकाबले 2023-24 में अनाज-दाल, दूध अंडे, चीज, फल, सब्जी पर खर्च को बढ़ाया है. इन जरूरत के सामानों पर ज्यादा खर्च हुआ है. वहीं, चॉकलेट, चीनी और जेम जैसी चीजों के खर्च में भी 19.78 फीसदी का इजाफा हुआ है. स्‍वास्‍थ्‍य पर खर्च भी 18.75 फीसदी बढ़ा है. इसके अलावा उपभोक्ता खर्च एक साल में 9.72% बढ़कर कुल 181.4 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

इन चीजों पर कम किया खर्च

CMIE की रिपोर्ट में कुछ आंकड़े चौंकाने वाले हैं, जैसे कि लोगों ने चॉकलेट,चीन और जेम  जेम और चीनी जैसी चीजों पर खर्च बढ़ाया है. लेकिन, तेल और फैट्स पर होने वाले खर्चे में 19.67 फीसदी की कमी आई है. हेल्थ पर खर्च बढ़ा है, तो वहीं बीमा प्रीमियम पर खर्च पिछले साल के अनुसार, 3.39 प्रतिशत की कमी आई है. वहीं, इंटरनेट और संचार पर होने वाले खर्च में 8 % की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, मनोरंजन पर खर्च में 1.38 % की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें :- इंग्लैंड के खिलाफ खेल चुके इस खिलाड़ी का रहा लाजवाब रिकार्ड, अब कर रहें टीम इंडिया में वापसी का इंतजार

 

 

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version