प्राचीन मिस्र की ‘चीखती महिला‘ ममी का रहस्य सुलझा, वैज्ञानिकों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Washington: इस दुनिया में जो भी इंसान जीवित है, उसकी एक ही चाहत होती है कि वो जब मरे, तो उसे पीड़ा रहित, सुकून भरी मौत मिले. आसान मौत की चाहत लगभग सभी की होती है. लेकिन हर किसी को ऐसी मृत्यु नसीब नहीं होती. वैज्ञानिकों के होश तब उड़ गए जब उन्‍हें एक प्राचीन ममी मिली, क्योंकि, उस ममी को देखने बाद ऐसा लग रहा था जैसे उसे दर्दभरी मौत मिली होगी. ममी का मुंह खुला होने के कारण उसे देखकर लग रहा था जैसे वो चीख रही हो. वैज्ञानिकों ने जब उस ममी का जांच किया तो उन्‍हें जांच के दौरान कई हैरान करने वाली बातें का पता चलीं. आइए जानते हैं…

चीखती हुई महिला मिली!

उस ममी का मुंह खुला हुआ था. वैज्ञानिकों को देखकर लगा जैसे वो ममी मरते वक्त दर्द से तड़प रही हो. इस वजह से उस ममी का नाम रखा गया ‘Screaming Woman’. आपको लग रहा होगा कि हम इतनी पुरानी बातें क्यों बता रहे हैं. दरअसल, वैज्ञानिकों ने अब एडवांस साइंटिफिक टेक्नीक का इस्‍तेमाल कर इस ममी के जीवन और मृत्यु के बारे में पता लगाया है.

वैज्ञानिकों ने सीटी स्कैन का किया उपयोग

वैज्ञानिकों ने सीटी स्कैन का उपयोग करते हुए इस महिला की ममी के बारे में कई रहस्यों को सुलझाकर सार्वजनिक किया. शुक्रवार को शोधकर्ताओं का निष्कर्ष फ्रंटियर्स इन मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ. इसके अनुसार, मौत के समय महिला की उम्र 48 वर्ष थी. वहीं, इसकी मौत 3500 साल पहले हुई थी. लेकिन, अभी भी असाधारण रूप से उसका शरीर सुरक्षित है. उसके पेल्विस जॉइंट के जरिए उम्र के निर्धारण में मदद मिली. काहिरा विवि. के कासर अल ऐनी अस्पताल में रेडियोलॉजी के प्रोफेसर और अध्ययन के लेखक सहर सलीम ने कहा, ‘लोबान और जुनिपर राल जैसे महंगे पदार्थों के जरिए इसके शरीर को लेपित किया गया था. संभवतः यह चीजें काफी दूर से लाई गई होंगी, जो दिखाता है कि महिला काफी रुतबे वाली थी.

शरीर से नहीं निकाले गए अंग

जांच के दौरान सहर सलीम को शरीर पर किसी भी प्रकार का चीरा नहीं मिला. महिला के आंतरिक अंगों को नहीं हटाया गया, जोकि समकालीन ममीकर पद्धति से अलग था. ममीकरण के लिए आमतौर पर हृदय को छोड़कर सभी आंतरिक अंगों को निकाल लिया जाता था. लेकिन, इस ममी के शरीर में मस्तिष्क, डायाफ्राम, हृदय, फेफड़े, यकृत, प्लीहा, गुर्दे और आंतें अभी भी मौजूद हैं. शोधकर्ताओं ने बताया कि यह महिला रीढ़ की हड्डी के हल्के गठिया से पीड़ित थी.

महिला के दांत गायब

शोधकर्ताओं के अनुसार, महिला के जबड़े से कई दांत गायब है जो संभवतः मौत से पहले टूटे थे. हालांकि, स्टडी उसके मौत की असली वजह नहीं बता पाई. सहर सलीम ने एक बयान में बताया कि यहां हम दिखाते हैं कि उसके शरीर पर महंगे इंपोर्टेड लेप लगे थे. ममी अच्छी तरह संरक्षित थी और पारंपरिक धारणा का खंडन करती है. स्टडी में कहा गया है कि केवल कुछ प्राचीन मिस्र की ममियां ही खुले मुंह के साथ पाई गई हैं. आम तौर पर ममी का मुंह बंद करने के लिए जबड़े और खोपड़ी को लपेटा जाता था.

यह भी पढ़े: लद्दाख में हादसाः कारगिल में तीन मंजिला इमारत ढही, कई घायल, बचाव कार्य जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version