EU-कनाडा से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका, कई प्रोडक्ट्स पर जवाबी टैरिफ का ऐलान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Trade War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत सहित सभी देशों से आयात होने वाली स्‍टील और एल्‍युमीनियम पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया. वहीं अब ट्रंप के इस फैसले के बाद प्रमुख ट्रेड पार्टनर्स ने पलटवार किया है. इन्होंने कपड़ा और ‘वाटर हीटर’ से लेकर बीफ और बॉर्बन सहित कई अमेरिकी उत्पादों पर नए और कड़े टैक्स लगा दिए हैं. अमेरिका को स्टील और एल्युमीनियम के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता, कनाडा ने कहा कि वह स्टील उत्पादों पर 25 प्रतिशत जवाबी टैरिफ लगाएगा. इसके अलावा उपकरण, कंप्यूटर और सर्वर, डिस्प्ले मॉनिटर, खेल उपकरण और कच्चा लोहा उत्पाद जैसे कई वस्तुओं पर टैक्स में इजाफा किया जाएगा.   

ईयू भी बढ़ाएगा टैरिफ

वहीं, यूरोपीय यूनियन (EU) अमेरिकी बीफ, मुर्गी पालन, बॉर्बन, पीनट बटर, मोटरसाइकिल और कमोडिटी पर टैरिफ बढ़ाएगा. कुल मिलाकर, नए टैरिफ से कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान होने वाला है और दुनिया की दो प्रमुख व्यापार साझेदारियों में अनिश्चितता और बढ़ने वाली है. कंपनियां या तो नुकसान उठाएंगी और कम लाभ कमाएंगी या ज्यादा संभावना है कि वे लागत को उच्च कीमतों के रूप में कस्‍टमर्स पर डाल देंगी.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप और अमेरिका में कीमतें बढ़ेंगी और नौकरियां दांव पर लगेंगी. वॉन डेर लेयेन ने कहा, “हमें इस फैसले पर गहरा अफसोस है. टैरिफ टैक्स हैं. वे बिजनेस के लिए बुरे हैं और कस्‍टमर्स के लिए और भी बुरे हैं.”

डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलने को तैयार कनाडा के नए पीएम

बुधवार को कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि वह अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप से मिलने के लिए तैयार हैं, बशर्ते वह ‘कनाडाई संप्रभुता के प्रति सम्मान’ दिखाएं और ‘व्यापार प्रति साझा और अधिक व्यापक दृष्टिकोण’ अपनाने के लिए तैयार हों. बता दें कि मार्क कार्नी शुक्रवार यानीकल शपथ लेंगे. कार्नी ने कहा कि जब विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक और सुरक्षा साझेदारी का नवीकरण और पुनः शुभारंभ होगा तो दोनों देशों में श्रमिकों की स्थिति में सुधार आएगा. यह संभव है.’

ये भी पढ़ें :- US से ग्रीन सिग्नल मिलते ही यूक्रेन ने रूस पर बोला हमला, 72 घंटे में मारे 3 हजार से अधिक रूसी सैनिक

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version