भारतीय प्रधानमंत्री को त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा, पीएम मोदी ने व्‍यक्‍त किया आभार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Trinidad and Tobago: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने एक भारतीय प्रवासी समुदाय के बीच आयोजित एक बड़े स्वागत समारोह में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद और टोबैगो’ देने की घोषणा की.

इसके साथ ही उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक यात्रा और दोनों देशों के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका की सराहना की. वहीं, इससे पहले हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने मंत्रिमंडल के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

पीएम मोदी ने जनता और सरकार के प्रति व्यक्त किया आभार

इस अवसर पर देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान मिलने पर पीएम मोदी ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की जनता और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अब त्रिनिदाद और टोबैगो में बसे भारतीय मूल के छठी पीढ़ी के लोगों को भी ओसीआई कार्ड जारी किए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने 180 साल पहले त्रिनिदाद और टोबैगो से भारतीय मूल के लोगों के योगदान को याद किया.

पीएम मोदी ने निरंतर सहयोग का दिया आश्वासन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा उस ऐतिहासिक विरासत को सम्मानित करने का अवसर है. इसी बीच उन्‍होंने भारतीय प्रवासियों की सांस्कृतिक जीवंतता और उनकी सामाजिक भूमिका की सराहना की. पीएम मोदी ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए त्रिनिदाद और टोबैगो को भारत की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया.

PM मोदी ने भारत की विकास यात्रा का किया उल्लेख

वहीं, भारत के विकास यात्रा का उल्‍लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, हरित ऊर्जा, अंतरिक्ष अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्‍होंने बताया कि 25 करोड़ से अधिक लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया है और भारत शीघ्र ही विश्व की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा.

भारत के राष्ट्रीय मिशन के विकास का नया इंजन

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय मिशन जैसे एआई, सेमीकंडक्टर और क्वांटम कंप्यूटिंग विकास के नए इंजन बन रहे हैं. साथ ही यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली की सफलता का उदाहरण देते हुए उन्‍होंने कहा कि यह मॉडल त्रिनिदाद और टोबैगो में भी प्रभावी हो सकता है. करीब चार हजार लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट फॉर कल्चरल को-ऑपरेशन समेत कई संगठनों के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.

इसे भी पढें:-कड़ी सुरक्षा के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, पहले दिन 12 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version