ट्रंप की हमास को चेतावनी बोले-हथियार छोड़ दो नहीं तो बुरा होगा अंजाम!

Tel Aviv: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर हमास ने हथियार छोड़ने से इनकार किया तो इजरायली सेना गाजा में फिर से सैन्य अभियान शुरू कर सकती है. ऐसे में अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि गाजा में युद्धविराम के बावजूद अभी भी खतरा नहीं टला है. ट्रंप ने दावा किया कि उनके कहते ही इजरायल सड़कों पर वापस आ जाएगा.

युद्धविराम पूरी तरह से हमास के निरस्त्रीकरण का पालन करने पर निर्भर

एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि गाजा में युद्धविराम पूरी तरह से हमास के निरस्त्रीकरण का पालन करने पर निर्भर करता है. ट्रंप ने कहा कि अगर इजरायल अंदर जाकर उन्हें धूल चटा सकता है, तो वे ऐसा करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मुझे उन्हें रोकना पड़ा. उन्होंने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अभियान को फिर से शुरू करने के लिए तैयार थे लेकिन वॉशिंगटन ने संयम बरतने का दबाव बनाया. इजरायली प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैंने बीबी (नेतन्याहू) से बात कर ली थी. मुझे उन्हें रोकना पड़ा.

बंधकों को रिहा कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि बंधकों को रिहा कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि 20 बंधकों को छुड़ाना सबसे महत्वपूर्ण है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस ने बुधवार देर रात पुष्टि की कि हमास ने दो और बंधकों के शव सौंप दिए हैं. हालांकि, अवशेष वापसी की धीमी गति ने इजरायल में तनाव बढ़ा दिया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना हमास को निरस्त्र करने के अभियान में शामिल नहीं होगी लेकिन इस प्रयास में इजरायल का समर्थन करेगी.

हम उसे निरस्त्र करेंगे और यह शायद हिंसक तरीके से होगा

एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा था कि अगर हमास हथियार नहीं छोड़ता है तो हम उसे निरस्त्र करेंगे और यह शायद हिंसक तरीके से होगा. इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री ने बुधवार को धमकी दी कि अगर हमास अमेरिका समर्थित युद्धविराम की शर्तों का सम्मान नहीं करता है तो लड़ाई फिर से शुरू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें. RJD ने भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav की पत्नी चंदा देवी को दिया टिकट, जानें कहां से लड़ेंगी चुनाव

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version