ट्रंप के MRI पर अफवाहों के बीच बोला व्हाइट हाउस-‘कोई सबूत नहीं मिला’, जानें क्यों कराई गई थी जांच?

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का MRI उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए किया गया था. इससे पता चला कि उनकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ अच्छी है. यह जानकारी व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई है. बता दें कि ट्रंप के हाल ही में हुए MRI ने अमेरिका की मीडिया में सनसनी फैला दी थी. हर अमेरिकी मीडिया संस्थान यह जानना चाहता था कि आखिर ट्रंप का MRI क्यों कराया गया?

कुछ भी बताने से अभी तक कतरा रहा था व्हाइट हाउस

इसकी रिपोर्ट में क्या निकला? लेकिन व्हाइट हाउस इसके बारे में कुछ भी बताने से अभी तक कतरा रहा था. हालांकि, अब व्हाइट हाउस की तरफ से इस संबंध में खुलासा कर दिया गया है. एक प्रेस ब्रीफिंग में रिपोर्टरों से बात करते हुए लेविट ने कहा कि ट्रंप की उम्र के पुरुषों को ऐसी स्क्रीनिंग से फायदा हुआ. उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप की कार्डियोवैस्कुलर इमेजिंग बिल्कुल नॉर्मल थी.

दिल के चैंबर साइज़ में नॉर्मल

आर्टरी के सिकुड़ने ब्लड फ्लो में रुकावट या दिल या मुख्य वेसल्स में किसी तरह की असामान्यता का कोई सबूत नहीं मिला. लेविट ने आगे कहा कि दिल के चैंबर साइज़ में नॉर्मल हैं. वेसल्स की दीवारें चिकनी और हेल्दी दिख रही हैं और सूजन या क्लॉटिंग के कोई निशान नहीं हैं. कुल मिलाकर उनका कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम बहुत अच्छी हेल्थ दिखाता है. उनके पेट की इमेजिंग भी बिल्कुल नॉर्मल है.

शरीर के किस हिस्से का हुआ MRI

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखने के लिए स्टैंडर्ड चेकअप किया जाता है. लेकिन MRI कराये जाने के बाद व्हाइट हाउस ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी, जो सामान्य नहीं है. ट्रंप ने रविवार को कहा था कि उन्हें इस बात का कोई पता नहीं है कि उनके शरीर के किस हिस्से का MRI हुआ है.

इसे भी पढ़ें. शामली में मुठभेड़ः पुलिस ने कुख्यात इनामी बदमाश का काम किया तमाम, कांस्टेबल को लगी गोली

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version