अमेरिका का ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल हब ‘खारग द्वीप’ पर बड़ा हमला, पूरा सैन्य ठिकाना खत्म

US Israel Iran War: अमेरिका ने ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल हब खारग द्वीप पर बड़ा हमला किया है. अमेरिकी सेना ने द्वीप पर मौजूद ईरान के 100% सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया. मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दिए एक इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह दावा किया.

सैन्य क्षमता अब लगभग खत्म

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर जानकारी दी कि ईरान की सैन्य क्षमता अब लगभग खत्म हो चुकी है, लेकिन वह अभी भी समुद्री जलमार्ग में खदानों या छोटे ड्रोनों के जरिए बाधा डाल सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और अन्य मित्र देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में युद्धपोत तैनात करेंगे। दुनिया के अन्य देश (जैसे ब्रिटेन, फ्रांस, जापान) भी इस मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका का साथ देंगे.

अभी शर्तें अमेरिका के पक्ष में पर्याप्त नहीं

लक्ष्य यह है कि वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री परिवहन बिना किसी डर के जारी रह सके. ट्रंप ने कहा कि हालांकि ईरान अब संघर्ष को खत्म करने के लिए समझौते की मेज पर आता दिख रहा है, लेकिन अभी शर्तें अमेरिका के पक्ष में पर्याप्त नहीं हैं. ट्रंप ने बेबाक अंदाज में कहा कि हमने खारग द्वीप का ज्यादातर हिस्सा तबाह कर दिया है और हम मजे के लिए इस पर कुछ और बार हमला कर सकते हैं.

बड़े बंदरगाहों को खाली करने का अल्टीमेटम

ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों का बदला लेने की कसम खाई है. इसी कड़ी में ईरानी सरकारी मीडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तीन बड़े बंदरगाहों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया है. जिसमें जेबेल अली बंदरगाह, खलीफा बंदरगाह और फुजैरा बंदरगाह शामिल है. ईरान का आरोप है कि अमेरिका इन बंदरगाहों का इस्तेमाल उस पर हमले करने के लिए कर रहा है. निवासियों और कामगारों को तुरंत इलाका छोड़ने को कहा गया है, जिससे क्षेत्र में युद्ध के और फैलने की आशंका बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें. Iran Israel War: ईरान की IRGC ने नेतन्याहू को दी धमकी, कहा- ‘पीछा करेंगे और मार डालेंगे’

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version