ट्रंप के नाम पर होगा अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया सुझाव

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Trump Ocean: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदल कर इसका नाम ट्रंप महासागर ( Trump Ocean ) या अमेरिकी महासागर (Ocean Of The Americas) रखने का सुझाव दिया है. ट्रंप ने यह शनिवार 10 अक्टूबर को टेनेसी में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि हमें एक नदी चाहिए. हमें एक महासागर चाहिए. इसके बाद उन्होंने सुझाव दिया कि अटलांटिक या प्रशांत महासागरों में से किसी एक का नाम बदला जा सकता है. उन्होंने कहा, “हम इसे ‘ट्रंप ओशन’ या ‘ओशन ऑफ द अमेरिकाज’ या ऐसा ही कुछ रख सकते हैं।”

गल्फ ऑफ मेक्सिको का बदल चुके नाम

इस दौरान ट्रंप ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका और लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका करने के अपने पुराने फैसलों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह पद छोड़ने से पहले एक महासागर और एक बड़ी नदी का नाम बदलना चाहते हैं.

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि “बाहर निकलने से पहले मुझे लगता है कि हमारे पास एक महासागर होना चाहिए. हमें एक बड़ी नदी की भी जरूरत है.” बता दें कि ट्रंप ने पिछले साल गल्फ ऑफ मेक्सिको नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया था. ट्रंप के इस कदम से मेक्सिको के साथ तनाव पैदा हो गया था, जिसे लेकर एसोसिएटेड प्रेस के साथ विवाद भी हुआ. दरअसल, समाचार एजेंसी ने नए नाम के इस्तेमाल से इनकार कर दिया, जिसके बाद एजेंसी को राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया जिस पर कानूनी विवाद शुरू हो गया.

न्यू मेक्सिको का भी नाम बदलने का इरादा

बता दें कि ट्रंप ने पिछले महीने ही न्यू मेक्सिको का नाम बदलकर न्यू अमेरिका करने का विचार रखा है. हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि इस पर आगे बढ़ना है या नहीं, यह राज्य के निवासियों को तय करना होगा. दरअसल, न्यू मेक्सिको में रिपप्लिकन कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन वाले एक वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं इस पर जोर नहीं देने वाला, लेकिन बहुत से लोगों को यह विचार बहुत पसंद है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version