BRICS से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से दी टैरिफ की धमकी, कहा- ‘बहुत जल्दी खत्म…’

Must Read

Trump on BRICS : उभरते वैश्विक गठबंधन BRICS को लेकर एक बार फिर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने तीखा बयान दिया है. उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह समूह वास्तव में संगठित होता है तो वह इसे बहुत जल्द खत्म कर देंगे. बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी ट्रंप ने BRICS देशों को चेतावनी दी थी.

इस दौरान ट्रंप का कहना है कि “अगर ये BRICS नाम का समूह वास्तव में कुछ बन गया तो मैं इसे बहुत जल्दी खत्म कर दूंगा. ऐसे में धमकी देते हुए कहा कि वह BRICS से जुड़े देशों पर 10% आयात शुल्क लगाएंगें, क्‍योंकि वह किसी को अमेरिका से खेल नहीं खेलने देंगे.” जानकारी के मुताबिक, यह शुल्क उन सभी देशों पर लागू होगा जो, अमेरिका-विरोधी नीतियों का समर्थन करते हैं.

डिजिटल डॉलर को स्‍वीकार नहीं करेंगें- ट्रंप

इस मामले को लेकर ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे अमेरिकी डॉलर की वैश्विक मुद्रा स्थिति को कमजोर नहीं होने देंगे और केंद्रीय डिजिटल करेंसी (CBDC) के विचार को अमेरिका में कभी लागू नहीं होने देंगे. ऐसे में उनका कहना है कि “मैं डिजिटल डॉलर को कभी स्वीकार नहीं करूंगा. क्‍योंकि यह अमेरिका की स्वतंत्र वित्तीय पहचान को खत्म कर देगा.”

BRICS ने ट्रंप के आरोपों को किया खारिज

ट्रंप के आरोपों को खारिज करते हुए BRICS के समूह ने कहा कि उसका उद्देश्य विकासशील देशों को साझा मंच देना है, न कि अमेरिका का विरोध करना. बता दें कि ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं.

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका से आगे कढ़ते हुए ब्रिक्स समूह ने ईरान और इंडोनेशिया जैसे नए सदस्य देशों को भी शामिल किया. इस दौरान ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में समूह के नेताओं ने अमेरिका की सैन्य और व्यापार नीतियों की परोक्ष रूप से आलोचना की.

ट्रंप ने ब्राजील पर साधा निशाना

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने ब्राजील के लिए 50% आयात शुल्क की घोषणा की है, जो कि अगले महीने यानी अगस्त से लागू होगा. इसके साथ ही अमेरिका ने ब्राजील के व्यापार मॉडल की औपचारिक जांच भी शुरू की है, जिसे अनुचित बताया गया है.

 इसे भी पढ़ें :- इजरायल और सीरिया के बीच हुआ युद्धविराम, इलाके में जागी अमन और शांति की उम्मीद

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This