ट्रंप को सीनेट से एक और झटका, खत्म हो सकती हैं टैरिफ लगाने की शक्तियां? पेश हुआ प्रस्ताव

Trump Tariff News : वर्तमान समय में अमेरिका की राजनीति में नया मोड़ आया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ट्रंप के इतने भड़काऊ टैरिफ लगाने की शक्तियों को सीमित करने के पक्ष में सीनेट (ऊपरी सदन) ने मत दिया है. बता दें कि इस प्रस्ताव के पक्ष में 50 मत पड़े, जबकि 46 सांसदों ने इसका विरोध किया है. सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि ट्रंप की ही रिपब्लिकन पार्टी के कई सांसदों ने पार्टी लाइन तोड़कर राष्ट्रपति के खिलाफ वोट दे दिया है.

अंतरराष्ट्रीय समझौतों को लेकर सत्ता पर उठे सवाल

बता दें कि यह फैसला तब लिया गया जब अमेरिका में व्यापार नीतियों और अंतरराष्ट्रीय समझौतों को लेकर सत्ता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, सीनेट का यह कदम राष्ट्रपति की व्यापारिक स्वायत्तता को सीमित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण हो सकता है. इस दौरान इसे राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है.

अमेरिकी सीनेट का फैसला लेने की वजह

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सीनेट द्वारा पारित किए गए इस प्रस्ताव को अब प्रतिनिधि सभा को भेजा जाएगा. बता दें कि वहां इसे कानून का रूप दिए जाने के लिए मतदान की प्रक्रिया से गुजरना होगा. ऐसे में सीनेट द्वारा दिया गया यह प्रस्ताव अगर पारित हो जाता है, तो भविष्य में राष्ट्रपति किसी देश या क्षेत्र पर एकतरफा टैरिफ लगाने से पहले कांग्रेस की मंजूरी लेने के लिए बाध्य होंगे. अमेरिकी सीनेट का यह फैसला ट्रंप प्रशासन की आर्थिक नीतियों पर बढ़ती असहमति फिर से मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version