ट्रंप के डिएगो गार्सिया मुद्दे पर बयान से छिड़ी बहस! ब्रिटिश PM स्टार्मर को भी दी सख्त चेतावनी

Washington: ब्रिटेन योजना के तहत चागोस द्वीपसमूह को मॉरीशस को सौंपने की तैयारी कर रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के योजना की आलोचना की है. ट्रंप ने कहा कि डिएगो गार्सिया को मत सौंपिए. ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर ईरान अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं करता है तो अमेरिका को संभावित हमले को रोकने के लिए डिएगो गार्सिया का उपयोग करना पड़ सकता है.

UK से नहीं ली जानी चाहिए यह जमीन

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह जमीन यूनाइटेड किंगडम से नहीं ली जानी चाहिए. अगर ऐसा होता है तो यह हमारे महान सहयोगी के लिए एक धब्बा होगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब मंगलवार को अमेरिका ने आधिकारिक रूप से लंदन की उस योजना का समर्थन किया था, जिसमें ब्रिटिश इंडियन ओशन टेरिटरी की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने की बात कही गई है.

ब्रिटेन व US की संयुक्त सैन्य सेनाएं तैनात

डिएगो गार्सिया चागोस द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है और यहां ब्रिटेन व अमेरिका की संयुक्त सैन्य सेनाएं तैनात हैं. यह द्वीप हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्थान पर स्थित है. योजना के मुताबिक ब्रिटेन मॉरीशस को संप्रभुता सौंपने के बाद डिएगो गार्सिया को 99 साल की लीज पर वापस लेगा ताकि सैन्य अड्डा चालू रह सके.

लीज अच्छा विकल्प नहीं

बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा कि वे प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से कह रहे हैं कि देशों के मामले में लीज अच्छा विकल्प नहीं होता और 100 साल की लीज में जाना एक बड़ी गलती है. उन्होंने कहा कि डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि स्टार्मर पहले कभी न सुनी गई संस्थाओं के दावों के कारण इस महत्वपूर्ण द्वीप पर नियंत्रण खो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सिख पर नस्लीय हमला! ‘डॉग’ बोलकर तोड़ी नाक, घटना से सहमा परिवार

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version