चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर के लिए सुनामी परामर्श केंद्र का किया शुभारंभ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tsunami Advisory Centre: चीन ने रविवार को दक्षिण चीन सागर सुनामी परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया. इसके साथ ही गहरे समुद्र में मौलिक वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और संबंधित उद्योगों के विकास को समर्थन देने के लिए एक गहन समुद्री परीक्षण स्थल भी स्थापित किया. इन दोनों की शुरुआत आठ जून को मनाए जाने वाले विश्व महासागर दिवस के अवसर पर हुई.

इन देशों के साथ है चीन का विवाद

बता दें कि दक्षिण चीन सागर काफी विवादित क्षेत्र है. इसके ज्‍यादातर हिस्से पर चीन अपना दावा करता है, जिसे लेकर फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया और ताइवान के साथ चीन एक जटिल समुद्री विवाद में फंसा हुआ है और वह व्यस्त क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों वाले क्षेत्र पर दावे करता रहा है.

क्‍या है सुनामी केंद्र का उद्देश्‍य?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण चीन के हैनान प्रांत के सान्या में स्थित सुनामी केंद्र ने अपना परिचालन क्षेत्र के देशों को समुद्री आपदा की पूर्व चेतावनी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया है. बता दें कि इस सुविधा केंद्र की स्थापना राष्ट्रीय समुद्री पर्यावरण पूर्वानुमान केंद्र और हाइनान प्रांतीय महासागरीय प्रशासन द्वारा किया गया है.

इसे भी पढें:-ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version