पाकिस्‍तान के करीबी तुर्की को बड़ा झटका, मिथेन गैस की चपेट में आने से पांच सैनिकों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Turkey 5 Soldiers died: पाकिस्‍तान के वर्तमान में बेहद करीब साझेदार तुर्की को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, रविवार को उतर ईराक में तुर्की के पांच सैनिकों की मौत हो गई. इसकी जानकारी तुर्की के ही अधिकारियों द्वारा दी गई है.

बताया जा रहा है कि तुर्की के ये सैनिक उतरी इराक की एक गुफा में साल 2022 में मारे गए एक सैनिक के अवशेष की तलाश कर रहें थें, तभी ये सभी अचानक मिथेन गैस की चपेट में आ  गए, ऐसे में उनकी हालत खराब होने पर उन्‍हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पांच जवान की मौत हो गयी.

कितनी खतरनाक होती है मीथेन गैस?

बता दें कि मीथेन गैस बिना रंग और गंध की होती है, जो काफी ज्वलनशील होती है और इसके ज्यादा मात्रा में होने पर इंसान की दम घुटने से मौत भी हो सकती है. ऐसे में तुर्की के रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गुफा में कुल 19 सैनिक मीथेन गैस के संपर्क में आ गए हैं और इलाके में बचाव अभियान जारी है.

इसे भी पढें:-एलन मस्क ने एक बार फिर डोनाल्‍ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, ‘ट्रुथ सोशल’ को लेकर कही ये बात

 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version