‘फिलिस्तीनी लोगों को हटाने की ताकत किसी में नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान पर भड़के तुर्की के राष्ट्रपति

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Turkey President on Trump’s Gaza Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में गाजा पर कब्‍जे तथा वहां मौजूद फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने की बात कही है, जिसपर तुर्की के खलीफा एर्दोगन भड़के हुए है. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन ने रविवार को डोनाल्ड ट्रंप की योजना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी के पास फिलिस्तीनियों को उनकी मातृभूमि से निकालने की ताकत नहीं है.

तुर्की के खलीफा ने फिलिस्तीनियों को निकालने और गाजा का कंट्रोल अमेरिका को सौंपने की डोनाल्ड ट्रंप की योजना को खारिज कर दिया. उन्‍होंने कहा कि किसी के पास गाजा के लोगों को उनकी शाश्वत मातृभूमि से हटाने की ताकत नहीं है, जो हजारों सालों से वहां रह रहे हैं. गाजा, वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम फिलिस्तीनियों का है.

ट्रंप की योजना से मुस्लिम देशों में बौखलाहट

डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान के सामने आने पर अरब और मुश्लिम देशों में नाराजगी जताई है. वहीं, सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन सहित कई अन्य अरब देशों ने ट्रंप के गाजा प्लान की कड़ी निंदा करने के साथ ही पूरी तरह से खारिज कर दिया.

चर्चा के लायक नहीं है अमेरिका का प्रस्ताव

हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप की योजना का समर्थन करते हुए कहा कि यह पहला अच्छा विचार है जो अब तक मैंने सुना है. मगर तुर्की के खलीफा एर्दोगन ने इसे बेकार कहकर खारिज कर दिया है. तुर्की के राष्ट्रपति का कहना है कि जियोनिष्ट सरकार के दवाब में अमेरिका के नए प्रशासन की ओर से गाजा को लेकर रखा गया प्रस्ताव हमारी नजर में चर्चा के लायक नहीं है.

इसे भी पढें:-Trump के गाजा पर कब्जे वाले बयान से भड़का मिडिल ईस्ट, अरब देशों ने मिस्र में बुलाई इमरजेंसी बैठक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version