तुर्किए ने दिखाई अपनी पावर, बनाई ये खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल, जानें इसकी खासियत

Turkiye Hypersonic Missile : वर्तमान समय तुर्किए अपनी ताकत दिखा रहा है. क्‍योंकि इस बार तुर्किए ने अपनी सबसे नई और खतरनाक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल Tayfun Block-4  दुनिया के सामने पेश की है. जानकारी देते हुए बता दें कि यह तुर्किए की पहली हाइपरसोनिक मिसाइल है, जिसे इस्तांबुल में हुए IDEF 2025 डिफेंस फेयर में दिखाया गया है. यह तुर्किए की सबसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल Tayfun का हाइपरसोनिक संस्करण है.

Tayfun Block-4 लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मिसाइल की लंबाई 6.5 मीटर, वजन 2,300 किलोग्राम और मारक क्षमता 800 किलोमीटर है. ऐसे में तुर्किए के एक बयान में कहा गया कि “Tayfun Block-4 लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है. यह अपने वारहेड के साथ  सैन्य हैंगरों और महत्वपूर्ण सैन्य सुविधाओं जैसे कई रणनीतिक लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम है.”

इस मिसाइल के बुनियाद पर बनाया गया Tayfun

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार Tayfun मिसाइल का पहला वर्जन 2022 में सामने आया था. बता दें कि इसे बोरा मिसाइल की बुनियाद पर बनाया गया है, जो कि तुर्किए और चीन ने दोनों ने मिलकर डेवलप की थी. इसके साथ ही खबर सामने आयह है कि अक्टूबर 2022 में रिजे-आर्टविन एयरपोर्ट से इसका पहला टेस्ट हुआ था.

तीसरे टेस्‍ट में भी सफल हुआ तुर्किए

उस टेस्‍ट के दौरान बताया गया कि मिसाइल ने 561 किलोमीटर दूर समुद्र में टारगेट को 5 मीटर की सटीकता से हिट किया था. फिर 2023 में दूसरे टेस्ट के बाद इसका सीरियल प्रोडक्शन शुरू हुआ था और 3 फरवरी 2025 को तीसरे टेस्ट में Tayfun ने हाइपरसोनिक स्पीड हासिल की. मीडिया रिपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका यह परीक्षण भी सफल रहा था.

ये होती है हाइपरसोनिक मिसाइल

बता दें कि हाइपरसोनिक वें मिसाइलें होती हैं जो आवाज की गति से 5 गुना तेज रफ्तार से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती हैं. जानकारी के मुताबिक, युद्ध में तेज गति की वजह से इन्हें ट्रैक करना और रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है. ये मियाइले काफी हद तक परमाणु हथियार को ले जाने में सक्षम होती हैं. ऐसे में अगर इन हाइपरसोनिक मिसाइलों के बारे में दुश्मन को पता भी चल जाए तो इन्हें मार गिराना बेहद मुश्किल होता है.

  इसे भी पढ़ें :- हरियाली अमावस्या के दिन इन स्थानों पर अवश्य करें दीपदान, प्रसन्न होकर पितृ बरसाएंगे कृपा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version