क्रिकेट जगत में बवाल! इन 2 खिलाड़ियों ने बाथरूम में नहाती महिलाओं के बनाए वीडियो, पुलिस ने पकड़ा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lankan U19 Player: क्रिकेट जगत से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है. दरअसल, पुलिस ने श्रीलंका की अंडर-19 टीम के 2 खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया है. वो दोनों क्रिकेटर्स होटल के बाथरूम में छिपकर महिलाओं की वीडियो बना रहे थे. ये मामला कोलंबो के नराहेंपिटा क्षेत्र का है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं इन प्लेयर्स ने वीडियो को ऑनलाइन अपलोड तो नहीं किया.

क्या है पूरा मामला Sri Lankan U19 Player

दरअसल, श्रीलंका की अंडर-19 टीम एक होटल में रुकी थी. वहां एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस भी थी, जहां कई महिला डॉक्टर्स आईं थी. उन्होंने शिकायत की कि जब वो बाथरूम में नहा रही थीं तब किसी ने छिपकर फोन से रिकॉर्ड किया. जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि वीडियो बनाने वालों में 2 अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हैं.

ये भी पढ़ें- गोल्फ जगत में शोक की लहर, दिग्गज चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन

दोनों युवा क्रिकेटर्स को गिरफ्तार किया गया

उन दोनों क्रिकेटर्स को नराहेंपिटा पुलिस ने गिरफ्तार किया. फिर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें बड़ी राहत मिली. उन दोनों खिलाड़ियों को 5-5 लाख श्रीलंकाई रुपये देने के बाद जमानत मिल गई. फिलहाल पुलिस ये जानकारी जुटाने में लगी है कि उन्होंने जो वीडियो बनाए हैं, वो किसी वेबसाइट पर तो अपलोड नहीं किया.

बोर्ड कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहा

इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को है. अभी तक इस मामले को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. न उन्होंने कोई कार्यवाई की है. कहा जा रहा कि बोर्ड कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहा है.

ये भी पढ़ें- हरभजन सिंह की सुरक्षा कटौती पर पंजाब सरकार को नोटिस, हाईकोर्ट ने पूछा-किन आधारों पर की गई समीक्षा..?

Latest News

Petrol Diesel Price Today: होर्मुज तनाव का असर! NCR में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर का नया रेट

होर्मुज तनाव का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर. NCR समेत कई शहरों में बदले रेट, जानें ताजा भाव.

More Articles Like This

Exit mobile version