UAE के एयर डिफेंस ने नष्ट किए ईरानी ड्रोन्स, सामने आया वीडियो

UAE Air Defences Shooting Iran Drone : ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं. बता दें कि हमलों के बीच यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने 16 बैलिस्टिक मिसाइल और 113 अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) को इंटरसेप्ट किया है. जानकारी के मुताबिक, एयर डिफेंस ने कुल 17 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया और साथ ही 16 को नष्ट कर दिया. इसके साथ ही बाकी के 117 ड्रोन्स का भी पता लगाया गया, 113 को इंटरसेप्ट किया गया जबकि 4 देश के कुछ इलाकों में गिरे.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी 40 सेकंड के एक ब्लैक-एंड-व्हाइट वीडियो में UAE के एयर डिफेंस को ईरानी UAV को इंटरसेप्ट करते और नष्ट करते हुए दिखाया गया है. ऐसे में वीडियो में स्‍पष्‍ट देखा जा सकता है कि कैसे UAE के एयर डिफेंस नें ईरानी ड्रोन्स को नष्ट कर दिया.

ईरान ने हमलों में दागी 238 बैलिस्टिक मिसाइलें

बता दें कि UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार ईरान की ओर से किए हमलों में 238 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई है. बताया जा रहा है कि इनमें से 221 को नष्ट किया गया है, 15 समुद्र में गिरी हैं और 2 देश के अंदर गिरी हैं. फिलहाल कुल 1,422 ईरानी UAV का पता चला है, जिनमें से 1,342 को इंटरसेप्ट किया गया, जबकि 80 देश के इलाकों में गिरे. इस मामले को लेकर रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि 8 क्रूज़ मिसाइलों का भी पता चला और उन्हें नष्ट कर दिया गया है.

भारतीय नागरिकों को गाइडलाइंस का सख्ती

जानकारी के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जो कोई भी बिना इजाजत के घटनास्थल, मना किए गए इलाकों या एयरपोर्ट के अंदर की तस्वीरें लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालात को देखते हुए अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है. इसके साथ ही ये भी कहा कि “जब आप चेतावनी का अलर्ट सुनें, तो तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं. तब तक वहीं रहें जब तक आपके इलाके के लिए चेतावनी का अलर्ट हटा ना दिया जाए. एम्बेसी ने कहा कि “अगर आपके आसपास छर्रे गिरते हैं या कोई संदिग्ध चीज मिलती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें.”

इसे भी पढ़ें :- ‘अरब देशों पर जारी रहे हमले तो ईरान को होगा बड़ा नुकसान’, सऊदी अरब ने दी चेतावनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version