14 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे भव्य मंदिर का उद्घाटन, जोर-शोर से चल रहीं तैयारियांं

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UAE Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. अयोध्या धाम को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है. 22 जनवरी को रामलला इस भव्य मंदिर में विराजेंगे. इस खास दिन पर देश ही नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों की नजरें अयोध्या पर रहेंगी. इसी के साथ भारत के मित्र देश संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में भी भव्य राम मंदिर को लेकर जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं. दरअसल, यहां पर अबुधाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अबुधाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर लगभग तैयार हो गया है. बता दें कि यूएई में पहला हिंदू मंदिर बनाने वाली संस्था BAPS  स्वामीनारायण ने उद्धाटन समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने इस न्योते को स्वीकार भी कर लिया है.

जानिए कितना बड़ा है मंदिर

आपको बता दें कि 14 फरवरी के अबुधाबी में बने जिस मंदिर का उद्धाटन पीएम मोदी करने जा रहे हैं, वह अल वाकबा जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है. यूएई में बने पहले हिंदू मंदिर को बेहद अत्याधुनिक शैली में तैयार किया गया है. इस मंदिर में प्राचीन और पाश्चात्य आर्किटेक्चर के मेल से बने इस मंदिर की नक्काशी बेजोड़ है. मंदिर को शाही और पारंपरिक हाथ से नक्काशी किए गए पत्थरों से बनाया गया है.

उद्घाटन की तैयारियां जोर शोर से

उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर की आधारशिला 2018 में रखी थी. जहां एक ओर अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं. उधर आबुधाबी में भी 14 फरवरी को इस मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं.

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मंदिर के उद्घाटन समारोह में 55 देशों में रह रहे प्रवासी भारत‍ियों को भी जोड़ने का बड़ा प्रयास क‍िया जा रहा है. दरअसल, सात समंदर पार अमेरिका में भी अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. आपको बता दें कि ह्युस्टन सिटी में बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबियों ने VHPV के तत्वावधान में बड़ी कार रैली निकाली. इस दौरान हिंदू धर्मावलंबियों ने भगवान राम के ध्वज भी लगे हुए थे.

यह भी पढ़ें: अनोखी भक्ति! यहां 8 सालों से हो रहा अखंड रामायण का पाठ, हमेशा गूंजती हैं तुलसीदास की चौपाइयां

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version