UAE में भी होगी अपने देश की मिठास, भारत ने UAE भेजा 8 टन अनानास

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World News: भारत के फलों की मिठास अब संयुक्त अरब अमीरात में भी देखने को मिलेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ अपने व्यापार का दायरा काफी बढ़ा दिया है. भारत अब यूएई के साथ फलों के निर्यात को भी बढ़ावा दे रहा है. इसको बढ़ावा देने के लिए भारत नए तरीके से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी लाना शुरू किया है.

पहली बार भारत से संयुक्त अरब अमीरात के लिए उच्च गुणवत्ता वाले 8.7 टन अनानास भेजे जा रहे हैं. माना जा रहा है यूएई के साथ भारत के एक नए व्यापारिक गतिविधि की शुरुआत हो रही है. इस बात की जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से दी गई है. जानकारी के अनुसार यह अनानास उच्च गुणवत्ता वाले और काफी मीठे हैं.

कौन से अनानास भेजे गए यूएई

आपको बता दें कि यूएई में भेजे गए पहले खेप में जो अनानास भेजे गए हैं, उसको एमडी2 किस्म का अनानास कहा जाता है. वहीं, इसको ‘गोल्डन रिप’ या ‘सुपर स्वीट’ के नाम से भी पहचाना जाता है. भारत में इस प्रकार का अनानास असाधारण मिठास और गुणवक्ता के लिए मशहूर है. इसकी खेती महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में काफी बड़ी मात्रा में की जाती है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा इन खेपों को भेजा गया

कृषि के लिए एक सकारात्मक समय

जानकारों का मानना है कि भारतीय कृषि के लिए यूएई को भेजे गए ये अनानास काफी अहम है. मंत्रालाय द्वारा जारी बयान मे कहा गया है कि यह भारत के कृषि निर्यात इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो वैश्विक बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाले अनानास का उत्पादन तथा आपूर्ति करने की हमारी क्षमता को दर्शाता है. गौरतलब है कि एमडी2 अनानास को डेल मोंटे ने 1980 के दशक में चुनिंदा तरीके से इसकी पैदावार की.

यह भी पढ़ें: G7 Summit: इटली में जुटने शुरू हो गए दिग्गज, ‘ऑउटरीच कंट्री’ प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे पीएम मोदी

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version