‘पाक ने भारतीय टीम के लिए खेलने वाले उबैदुल्लाह पर लगाया बैन!’ बोले-मुझे गलत तरीके से दिखाया

Must Read

Karachi: पाकिस्तान ने बहरीन में एक प्राइवेट टूनमिंट में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत को अनिश्चित काल के लिए बैन कर दिया है. पाकिस्तान के जाने-माने इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत को नेशनल फेडरेशन ने यह कठोर सजा सुनाया है. फेडरेशन ने राजपूत को बिना फेडरेशन या दूसरे संबंधित अधिकारियों से जरूरी नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लिए विदेश जाकर टूर्नामेंट खेलने का दोषी पाया.

इमरजेंसी मीटिंग के बाद बैन

पाकिस्तान कबड्डी फेडरेशन (PKF) ने एक इमरजेंसी मीटिंग के बाद यह बैन लगाया. बता दें कि राजपूत तब मुश्किल में पड़ गए जब GCC कप के दौरान भारतीय जर्सी पहने और भारतीय झंडा लहराते हुए उनके वीडियों और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. PKF के सेक्रेटरी राणा सरवर ने कहा कि राजपूत के पास डिसिप्लिनरी कमेटी के सामने अपील करने का अधिकार है.

भारत टीम का प्रतिनिधित्व किया

सरवर ने कहा कि फेडरेशन ने इस बात को गंभीरता से लिया कि राजपूत न सिर्फ बिना NOC के विदेश गए बल्कि उन्होंने भारत टीम का प्रतिनिधित्व किया. उसकी जर्सी पहनी और एक मैच जीतने के बाद भारतीय झंडा अपने कंधों पर लपेट लिया. सरवर के मुताबिक राजपूत ने दावा किया है कि यह पूरी तरह से गलतफहमी थी और उसे कभी नहीं बताया गया था कि वह जिस टीम के लिए प्राइवेट टूर्नामेंट में खेलेगा, वह भारतीय टीम होगी. लेकिन वह फिर भी PKF नियमों का उल्लंघन करने का दोषी है.

दूसरे खिलाड़ियों पर भी बैन

सरवर ने आगे कहा कि NOC लिए बिना इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए दूसरे खिलाड़ियों पर भी बैन लगाया गया है और जुर्माना लगाया गया है. राजपूत ने पहले माफी मांगी थी, जिसमें कहा था कि उन्हें बहरीन में टूर्नामेंट में खेलने के लिए बुलाया गया था और उन्हें एक प्राइवेट टीम में शामिल किया गया था. उन्होंने कहा था कि मुझे बाद में पता चला कि उन्होंने टीम का नाम भारत टीम रखा था और मैंने आयोजकों से कहा कि वे भारत और पाकिस्तान के नामों का इस्तेमाल न करें.

मुझे गलत तरीके से भारतीय टीम के लिए खेलते हुए दिखाया

पहले भी प्राइवेट कॉम्पिटिशन में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी एक साथ एक प्राइवेट टीम के लिए खेले हैं लेकिन कभी भी भारत या पाकिस्तान के नाम से नहीं. मुझे बाद में पता चला कि मुझे गलत तरीके से भारतीय टीम के लिए खेलते हुए दिखाया गया, जिसके बारे में में विवाद के बाद सोच भी नहीं सकता.

इसे भी पढ़ें. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर खेल और विज्ञान तक, PM Modi ने गिनाईं 2025 की उपलब्धियां

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This