UK: गणित में निपुण होंगे छात्र, पूर्व PM ऋषि सुनक करेंगे मुफ्त योजना की शुरुआत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK News: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है. ऋषि सुनक और उनकी पत्‍नी अक्षता मूर्ति छात्रों को गणित में कुशल बनाने के लिए एक मुफ्त योजना शुरू करने जा रहे हैं. शनिवार को सुनक दंपत्ति ने घोषणा की कि वे इंग्लैंड में बच्चों और युवाओं में गणित कौशल को निखारने पर केंद्रित एक नई परोपकारी संस्था शुरू करने की योजना बना रहे हैं. इसी साल के अंत में ‘रिचमंड प्रोजेक्ट’ की शुरुआती की जाएगी.

ऋषि सुनक ने किया ऐलान

बता दें कि पिछले साल ऋषि सुनक के ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ छोड़ने के बाद से 44 वर्षीय दंपती की यह पहली बड़ी संयुक्त परियोजना है और इसका मकसद स्कूली बच्चों को गणित में आत्मविश्वासी बनाने में सहायता करना है. सुनक ने सोशल मीडिया पर घोषणा की, ‘‘इस साल के अंत में अक्षता और मैं ‘रिचमंड प्रोजेक्ट’ की शुरुआत करेंगे – एक नयी परोपकारी संस्था जो गणित विषय में सुधार पर केंद्रित है.’’ पूर्व पीएम ने कहा कि ‘‘गणित को लेकर आत्मविश्वास जीवन को बदल देता है.

संभावनाओं के द्वार खुलेंगे

पूर्व पीएम ऋषि सुनक की यह योजना छात्र-छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. गणित विषय में निपुणता आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है. यह संभावनाओं के अवसर खोल देता है, सामाजिक गतिशीलता को बढ़ावा देता है और लोगों को आगे बढ़ने में सहायता करता है. हालांकि अभी, बहुत से लोग संघर्ष कर रहे हैं. जल्द ही और भी बहुत कुछ आने वाला है. अक्षता मूर्ति ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट कर कहा कि यह परोपकारी संस्था शिक्षा की ताकत के प्रति उनकी साझा अभिलाषा को दिखाता है. इससे प्रगति के रास्ते खुल जाते हैं.

ये भी पढ़ें :- पुतिन के तर्ज पर ट्रंप से दोस्ती बढ़ा रहे नेतन्याहू, गाजा संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के लिए मानेगे अमेरिकी प्रस्ताव

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version