UK General Election: भारत के सोजन जोसेफ बने ब्रिटेन में सांसद, कंजर्वेटिव दिग्गज नेता डेमियन ग्रीन को दी मात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK General Election:ब्रिटेन के आम चुनाव में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए भारत के 49 वर्षीय सोजन जोसेफ को चुना गया है. कंजर्वेटिव पार्टी के उम्‍मीद्वार को मात देकर लेबर पार्टी के नए सांसद बनें सोजन जोसेफ केरल के रहने वाले हैं, जो 22 साल पहले ब्रिटेन में जाकर बस गए थे. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में मानसिक स्वास्थ्य नर्स के तौर पर काम करने वाले सोजन जोसेफ ने हाल ही में हुए चुनाव में अपने निर्वाचन क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने की अपने वादे के साथ मतदाताओं से संपर्क किया और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के केंट में एशफोर्ड के कंजर्वेटिव गढ़ में सेंध लगाने में सफल रहे.

पूर्व मंत्री डेमियन ग्रीन को दी मात

कंजर्वेटिव पार्टी के दिग्गज और पूर्व मंत्री डेमियन ग्रीन को चुनावी मैदान में मात देकर जोसेफ ने एक सीट पर विरोधी बयानबाजी को झटका दिया है. वहीं सोजन जोसेफ ने शुक्रवार को अपने स्वीकृति भाषण में कहा कि आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा किया है, उससे मैं अभिभमत हूं और इसके साथ आने वाली जिम्मेदारियों से पूरी तरह वाकिफ हूं. मैं एशफोर्ड, हॉकिंग और गांवों में सभी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा.

सोजन की पत्नी भी हैं नर्स

बता दें कि सोजन जोसेफ का एशफोर्ड के स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ाव है. इनकी प्रारंभिक पढ़ाई कोट्टायम में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में बी.आर. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद यू.के. में, उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में विविधता और समावेश पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वास्थ्य सेवा नेतृत्व में मास्टर डिग्री हासिल की. वहीं, उनके परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी भी नर्स हैं, जबकि उनके तीन बच्चें हैं.

चैरिटी के कई कार्यक्रमों में हो चुके हैं शामिल

सोजन जोसेफ चैरिटी के लिए भी कई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में शामिल हो चुके है. उन्‍होंने कहा कि कि मुझे एशफोर्ड और विल्सबोरो को अपना घर कहने में बहुत गर्व है. मैंने बीते कुछ सालों में चैरिटी के धन संचय करने वाली गतिविधियों में भाग लिया है, जिसमें कई चैरिटी के लिए मैराथन दौड़ना और स्थानीय अस्पताल चैरिटी के लिए ड्रैगन बोट रेस शामिल है. मैं एक समावेशी समाज में दृढ़ता से विश्वास करता हूं जो समुदाय के सभी व्यक्ति की पूरी क्षमता को हासिल करने की दिशा में काम करता है.

UK General Election: पहली बार लेबर सांसद में होंगे शामिल

आपकों बता दें कि सोजन जोसेफ जब अगले सप्ताह कॉमन्स में अपनी सीट लेंगे, तो उनके साथ भारतीय मूल के कई अन्य भी ऐसे लोग है जो पहली बार लेबर सांसद शामिल होंगे, जिनहोंने कीर स्टारमर के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से नई सरकार बनाने के लिए भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद पार्टी के प्रति राष्ट्रव्यापी झुकाव को दर्शाते हैं.

इसे भी पढ़ें:-Israel Hamas War: जंग के बीच हमास का बदला मिजाज, बिना शर्त स्थायी युद्ध विराम के लिए बातचीत को तैयार

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version