शबाना महमूद यूके में बनी गृहमंत्री, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से भी रखती है कनेक्शन

UK Home Secretary : वर्तमान समय में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया. बता दें कि यह कदम उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेयनर के इस्तीफे के बाद उठाया गया. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रेयनर पर एक अपार्टमेंट की खरीद में टैक्स में गड़बड़ी और करीब 40,000 पाउंड की स्टांप ड्यूटी बचाने का आरोप लगाया था. ऐसे में इस बदलाव में सबसे बड़ी नियुक्ति शबाना महमूद की हुई है, जो कि वर्तमान समय में इन्‍हें ब्रिटेन का नया गृह मंत्री बनाया गया है.

जानकारी देते हुए बता दें कि शबाना पाकिस्तानी मूल की हैं और 2010 से सांसद हैं. इतना ही नही बल्कि वह ब्रिटेन की सबसे सीनियर मुस्लिम महिला नेता मानी जाती हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली पहली मुस्लिम महिला हैं, जिन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है.

शबाना का परि‍चय

ऐसे में मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि शबाना महमूद 5 जुलाई 2024 से 5 सितंबर 2025 तक लॉर्ड चांसलर और न्याय मंत्री रहीं. इसके साथ ही साल 2024 में वह बर्मिंघम लेडीवुड सीट से सांसद चुनी गई थीं. बता दें कि वो और उनका परिवार पाकिस्तान के कब्जे वाले मीरपुर, कश्मीर से ताल्लुक रखता है. इनके बारे में बात करें तो इनका जन्‍म 1980 में बर्मिंघम में हुआ था. अपना बचपन में इन्‍होंने कुछ साल सऊदी अरब में बिताए और फिर वापस यूके आकर पली-बढ़ीं.

इसके साथ ही उनके पिता सिविल इंजीनियर थे और कुछ समय बाद स्थानीय लेबर पार्टी के अध्यक्ष बने. इतना ही नही बल्कि इनकी मां ने भी एक किराना दुकान चलाने में परिवार का साथ दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किशोरावस्था में शबाना ने अपने पिता के साथ चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया. पढ़ाई के दौरान इन्‍होंने 2002 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और 2003 में ‘इन्स ऑफ कोर्ट स्कूल ऑफ लॉ’ से बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी की.

राजनीतिक रुख को लेकर उठा सवाल

इस दौरान अब इनके गृह मंत्री बनने के बाद अब उनके जिम्मे इमिग्रेशन, सीमा सुरक्षा, पुलिसिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे होंगे. ऐसे में एक तरफ इनकी नियुक्ति को यूके में विविधता की बढ़ती ताकत का प्रतीक बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ आलोचक उनके मूल और राजनीतिक रुख को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं.

शबाना की नियुक्ति को लेकर छिड़ी बहस

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छि‍ड़ गई है. इनकी नियुक्ति को लेकर कई लोग इसे अल्पसंख्यकों की राजनीतिक ताकत बढ़ने का संकेत बता रहे हैं, तो कुछ उनकी कड़ी आव्रजन नीतियों को लेकर चिंतित हैं. शबाना महमूद को यूके में ये जिम्मेदारी मिलने पर पाकिस्तान में लोग काफी खुश हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए कुछ यूजर्स ने अपनी खुशी जाहिर की है.

शबाना को मिली विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, अब शबाना अवैध प्रवास, छोटी नावों से सीमा पार करने और शरणार्थियों जैसे संवेदनशील मुद्दों से निपटेंगी. फिलहाल वर्तमान समय में स्टारमर की सरकार कई चुनौतियों का सामना कर रही है. जैसे- आर्थिक वादे पूरे न होना, सामाजिक योजनाओं पर यू-टर्न और अवैध प्रवासियों को रोकने में असफलता. इन सभी मसलों को देखते हुए शबाना महमूद पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है.

इसे भी पढ़ें :- मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा को मिली बड़ी उपलब्धि, अयोध्या की रामलीला में बनेंगी मां सीता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version