जंग में घायल उत्तर को‍रियाई सैनिकों की मौत, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की पुष्टि

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ukraine: रूस और यूक्रेन के युद्ध में उत्‍तर कोरिया के सैनिकों की भागीदारी उजागर हुई है. यूक्रेन ने कई घायल उत्‍तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ा, लेकिन गंभीर घायल होने के वजह से वे मारे गए. शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना की ओर से पकड़े जाने के बाद कई गंभीर रूप से घायल उत्तर कोरियाई सैनिक अपनी चोटों के वजह से मारे गए.

कोरियाई सैनिकों की मौत

जेलेंस्की ने एक संबोधन में कहा कि हमारे सैनिक उन्हें पकड़ने में सफल रहे. लेकिन वे गंभीर रूप से जख्‍मी थे, जिस वजह से उन्‍हें बचाया नहीं जा सका. राष्‍ट्रपति ने यह नहीं बताया कि कितने सैनिक पकड़े गए. कहा जा रहा है कि ये सैनिक यूक्रेन की ओर से युद्धबंदी बनाए गए पहले उत्तर कोरियाई सैनिक हैं. साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार, खुफिया सूत्रों ने बताया कि यूक्रेन की ओर से पकड़ा गया एक घायल उत्तर कोरियाई सैनिक अपनी चोटों के वजह से मारा गया.

‘उत्तर कोरिया के सैनिकों की जान की कीमत नहीं’

यूक्रेनी राष्‍ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उत्तर कोरियाई सेना को भारी नुकसान हो रहा है. साथ ही जेलेंस्‍की ने रूस पर उन्हें न्यूनतम सुरक्षा के साथ युद्धक्षेत्र में भेजने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनका काफी नुकसान हो रहा है.

हम देखते हैं कि रूसी सेना और उत्तर कोरियाई पर्यवेक्षकों को इन कोरियाई सैनिकों के जीवन की बिल्कुल भी फिक्र नहीं है. शुक्रवार को दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने बताया कि उसने सहयोगियों के साथ इंटेलिजेंस के मदद से बंदी बनाने की जानकारी प्राप्त की.

यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे उत्तर कोरियाई सैनिक

जानकारी दें कि रूस और उत्तर कोरिया दोनों ने ही रूसी सेना में उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौजूदगी को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है. हालांकि यूक्रेन, अमेरिका और दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों का अनुमान है कि रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की संख्या 11 हजार से 12 हजार के बीच है.

कुर्स्क के हिस्सों पर फिर से कब्जा करने के लिए रूस ने कई उत्तर कोरियाई सैनिकों को जंग के मैदान में उतारा. यूक्रेन का अनुमान है कि कुर्स्क में 3 हजार से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें :- Afghanistan: अफगान तालिबान बल ने चौकियों पर की गोलीबारी, एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत, 11 घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version