बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार पर UN ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अल्पसंख्यकों की आवाज का सम्मान करें सरकार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UN News: बांग्‍लादेश में अंतरिम सरकार का गठन होने के बाद भी हिंसा थमा नहीं है. देश में हिंदुओं और अल्‍पसंख्‍यकों पर अत्‍याचार हो रहा है. अल्‍पसंख्‍यकों पर हो रहे अत्‍याचार पर अब संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार से अपील की है कि अल्पसंख्यकों और हिंदुओं की आवाज का सम्मान करें.

एंटोनियो गुटेरेस ने आगे कहा कि मैं बांग्लादेश में गठित अंतरिम सरकार और होने वाले संसदीय चुनाव का सम्मान करता हूं, लेकिन अंतरिम सरकार को सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहिए. मुख्‍य रुप से युवा, महिला और आदिवासियों के मानवाधिकार का खास ख्‍याल रखना चाहिए.

लोग बांग्‍लादेश छोड़कर दूसरे देश में जाने पर मजबूर

बता दें कि बांग्लादेश में जारी हिंसा में अब तक तीन सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, पिछले कुछ दिनों में हिंदू विरोध की लहर तेज हो गई है. कई जगह पर हिंदुओं पर हमले किए गए हैं और मंदिरों में तोड़फोड़ मचाया गया है. अल्‍पसंख्‍यक और हिंदू बांग्लादेश छोड़कर दूसरे देश में जाने के लिए मजबूर हो गए हैं.

शेख हसीना ने दे दिया था इस्‍तीफा

सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के बीच 5 अगस्‍त को शेख हसीना ने अपने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर भारत आ गई. शेख हसीना के देश छोड़कर निकालने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार  गठित किया गया. अब यूएन महासचिव ने मोहम्‍मद यूनुस से सभी वर्गों के मानवाधिकार का ख्याल रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें :- पूर्व PM शेख हसीना के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मामला, जानिए कहां से जुड़ा है केस

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version