ब्रिटेन की पार्लियामेंट में बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न के खिलाफ उठी आवाज, जानें क्या बोले सांसद?

London: बांग्लादेश में लगातार हिन्दू समेत सभी अल्पसंख्यक समुदायों पर लगातार हमले हो रहे हैं. इसी बीच ब्रिटेन सरकार ने वहां अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों के प्रति घृणा या उत्पीड़न की घटनाओं की कड़ी निंदा की है. कहा है कि वह देश में लोकतांत्रिक परिवर्तन की प्रक्रिया को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस संबंध में ब्रिटेन के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में एक बयान जारी किया गया है.

यूके की हालिया रिपोर्ट उजागर

यह बयान बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर सामुदायिक संगठन इनसाइट यूके की हालिया रिपोर्ट को विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन द्वारा उजागर किए जाने के बाद जारी किया गया है. ब्रिटिश हिंदुओं के सर्वदलीय संसदीय समूह (एपीपीजी) के अध्यक्ष ब्लैकमैन ने ब्रिटिश सांसदों को बताया कि दिवाली से पहले जारी इस रिपोर्ट में समुदाय के उत्पीड़न को उजागर किया गया है.

अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों के प्रति सभी घटनाओं की कड़ी निंदा

हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता सर एलन कैंपबेल ने लेबर पार्टी सरकार की ओर से कि हम  अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों के प्रति घृणा या हिंसा की सभी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश में मानवीय स्थिति से जुड़े मुद्दों से निपटने और एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए अंतरिम सरकार का सक्रिय रूप से समर्थन करते हैं.

धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

हम धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. कैंपबेल ने हालांकि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए की जाने वाली कार्रवाई के बारे में किसी सरकारी मंत्री द्वारा किसी विशिष्ट आधिकारिक बयान को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई, जैसा कि ब्लैकमैन ने मांग की थी.

इसे भी पढ़ें. UP: ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने दिखाई झंडी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version