ब्रिटेन सरकार के 100 से ज्यादा सांसद हुए बागी, इस दिन PM स्टार्मर दे सकते हैं इस्तीफा, सामने आई तारीख?

London: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सोमवार को अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं और सत्ता हस्तांतरण का रोडमैप भी पेश कर सकते हैं. ब्रिटिश अखबार द ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के अनुसार स्टार्मर को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. हालांकि सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री अभी भी शासन चलाने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं.

महीनों से स्टार्मर के खिलाफ असंतोष

रिपोर्टों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से स्टार्मर के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा था, लेकिन शुक्रवार को Andy Burnham के संसद में सीट जीतने के बाद दबाव और बढ़ गया. अब बर्नहैम औपचारिक रूप से नेतृत्व चुनौती पेश कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि लेबर पार्टी के 100 से अधिक सांसद या तो स्टार्मर के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं या फिर उनसे पद छोड़ने की समयसीमा घोषित करने को कह चुके हैं.

चुनौती का मुकाबला करेंगे

दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार को ही स्टार्मर ने कहा था कि वह किसी भी नेतृत्व चुनौती का मुकाबला करेंगे और पार्टी को आंतरिक संघर्ष से बचाने की अपील की थी. इससे पहले भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे बिना औपचारिक नेतृत्व चुनौती के पद नहीं छोड़ेंगे. लेबर पार्टी के भीतर एंडी बर्नहम Andy Burnham को स्टार्मर का सबसे मजबूत उत्तराधिकारी माना जा रहा है.

आधिकारिक रूप से इस्तीफे की पुष्टि

वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Wes Streeting का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है. अभी तक न तो प्रधानमंत्री कार्यालय और न ही स्टार्मर ने आधिकारिक रूप से इस्तीफे की पुष्टि की है. इसलिए यह खबर फिलहाल मीडिया रिपोर्टों और राजनीतिक अटकलों पर आधारित है. सोमवार को होने वाली किसी संभावित घोषणा पर पूरे ब्रिटेन और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक जगत की नजर रहेगी.

इसे भी पढ़ें. ईरानी दल भी पहुंचा स्विट्जरलैंड, US-ईरान वार्ता पर दुनिया की नजर, दोनों देश उठाएंगे अपने प्रमुख मुद्दे

Latest News

लखनऊ अग्निकांडः अब तक 15 बच्चों की मौत, PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Lucknow Fire Incident: सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग लग गई....

More Articles Like This

Exit mobile version