अमेरिका ने मनाया 250वां आजादी दिवस, ट्रंप का संदेश- हम हमेशा शीर्ष पर रहेंगे, देश को गिरने नहीं देंगे

Washington: अमेरिका ने शनिवार को अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह के साथ मनाई. भीषण गर्मी और खराब मौसम के बावजूद पूरे अमेरिका में जश्न का माहौल बना रहा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के नेशनल मॉल में लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम हमेशा शीर्ष पर रहेंगे. हम अपने देश को कभी गिरने नहीं देंगे. अपने संबोधन में ट्रंप ने अमेरिका के चार महान पूर्व राष्ट्रपतियों जॉर्ज वॉशिंगटन, थॉमस जेफरसन, अब्राहम लिंकन और थियोडोर रूजवेल्ट को श्रद्धांजलि दी.

आधुनिक अमेरिका की मजबूत नींव रखी

उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने आधुनिक अमेरिका की मजबूत नींव रखी और देश को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने में अहम भूमिका निभाई. अपने भाषण में ट्रंप ने देशभक्ति के साथ राजनीतिक संदेश भी दिया. उन्होंने SAVE America Act का समर्थन दोहराया और अमेरिकी संविधान के दूसरे संशोधन यानी हथियार रखने के अधिकार का भी बचाव किया. बता दें कि पूर्वी और मध्य अमेरिका के कई राज्यों में भीषण गर्मी और कुछ इलाकों में खराब मौसम के कारण कई कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा, जबकि कुछ आयोजन रद्द भी कर दिए गए.

ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर कुछ घंटों के लिए बंद

राजधानी वाशिंगटन डीसी में तेज गर्मी के कारण ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर को कुछ घंटों के लिए बंद करना पड़ा. वहीं राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस परेड भी रद्द कर दी गई. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था. इसके बावजूद पूरे अमेरिका में जश्न का माहौल बना रहा. व्हाइट हाउस के अनुसार इस प्रदर्शन में लगभग 8.5 लाख आतिशबाजी सामग्री का इस्तेमाल किया गया.

11 लोगों को राष्ट्रपति क्षमादान 

इस अवसर पर ट्रंप ने 11 लोगों को राष्ट्रपति क्षमादान भी दिया. इनमें चर्चित लॉबिस्ट जैक अब्रामॉफ के एक पूर्व कारोबारी सहयोगी और वाहन उत्सर्जन नियमों के उल्लंघन के मामलों में दोषी ठहराए गए कई लोग शामिल थे. देश के अलग-अलग हिस्सों में भी भव्य कार्यक्रम हुए. न्यूयॉर्क में आधी रात को विशेष समारोह के साथ जश्न शुरू हुआ. शिकागो के नेवी पियर पर आतिशबाजी हुई, जबकि लॉस एंजिलिस में मशहूर कलाकारों के साथ संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया. रोड आइलैंड के ब्रिस्टल शहर में 1785 से चली आ रही स्वतंत्रता दिवस की ऐतिहासिक परंपरा निभाई गई.

खास टाइम कैप्सूल जमीन में दबाया

फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस नेशनल हिस्टोरिकल पार्क में एक खास टाइम कैप्सूल जमीन में दबाया गया. इसमें अमेरिका के सभी 50 राज्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण वस्तुएं रखी गई हैं. इसे वर्ष 2276, यानी अमेरिका की 500वीं वर्षगांठ पर खोला जाएगा. न्यूयॉर्क की हडसन नदी में ऐतिहासिक जहाजों की परेड भी निकाली गई. इनमें एक जहाज पर 1776 में प्रकाशित डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस की ऐतिहासिक प्रति भी प्रदर्शित की गई.

इसे भी पढ़ें. खामेनेई के अंतिम संस्कार में मंच से खुला आह्वानः ‘अब ट्रंप को मार डालो, अब तक जीवित क्यों है…?’

Latest News

इजराइल का लेबनान में बड़ा एक्शन, हथियारबंद आतंकी मजदल ढेर, युद्धविराम के बावजूद कर रहा था हमला

Israel Lebanon War: इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में हथियारबंद आतंकी मजदल जौन को मार गिराया...

More Articles Like This

Exit mobile version